Patna Top Girls School: पटना के टॉप 5 गर्ल्स स्कूल, जहां मंत्री-विधायक समेत IAS-IPS की बेटियां लेती हैं शिक्षा Bihar News: जारी हुआ पटना-गोरखपुर वंदे भारत का टाइम टेबल, किन-किन स्टेशनों पर ठहरेगी ट्रेन? जानें.. Bihar News: मानसून के आने से पहले मौसम का कहर, बिहार में 12 लोगों की मौत Bihar News: राज्य में बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, न्याय की व्यवस्था अब तुरंत; खौफ में अपराधी Bihar Monsoon: मानसून का इंतजार हुआ ख़त्म, मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और भीषण बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट वैशाली में कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी, केस वापस लेने का दबाव, पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी पुल निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से 10 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, बकरी चराने के दौरान हादसा BIHAR: निषाद आरक्षण पर राजनीति तेज, VIP ने BJP पर जनता को बरगलाने का लगाया आरोप मुजफ्फरपुर में बेपटरी हुई मालगाड़ी, बाल-बाल बचा रेल कर्मी, ट्रेनों का परिचालन बाधित Bihar News: नहाने के दौरान डूबने से दो लड़कियों की मौत, दादा को खाना पहुंचाने गई थीं दोनों बच्चियां
01-May-2024 06:07 PM
By First Bihar
MUNGER : मुंगेर में जाली नोटों को चलाने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इस बात का खुलासा मुंगेर पुलिस ने किया है। जहां 50 हजार के जाली नोट के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। मुंगेर पुलिस और स्पेशल टीम ने जाली नोट के साथ एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। जालसाज के पास से पांच सौ रुपये के 100 जाली नोट बरामद किये गए हैं।
धंधेबाज साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी से पटना जाने वाला था। इस बीच पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सफियासराय चौक के पास उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जालसाज की पहचान वासुदेवपुर थानाक्षेत्र के चंडिका स्थान स्थित गोढ़ी टोला निवासी शंभू सहनी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जाली नोट के अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं, पुलिस इसका पता लगा रही है।
एसडीपीओ सदर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शख्स लाल टी शर्ट और बादामी रंग का पेंट पहने हुए है। जो जाली नोट के साथ जमालपुर की तरफ जा रहा है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा सफियाबाद थाना के सामने सफियाबाद चौक पर सर्च अभियान चलाया गया और उक्त व्यक्ति को जाली नोट के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जाली नोट आरोपित ने कहां से लाई है और इसे कहां खपाने ले जा रहा था, इस मामले में उससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार धंधेबाज पर झारखंड और बिहार के कई थानों में आर्म्स एक्ट सहित कई अन्य अपराधिक मामले दर्ज हैं।