Bihar Crime News: बिहार में युवती की गला रेतकर हत्या, माँ घायल.. Success Story: कम हाइट और ऊंचे हौसले! पहली कोशिश में UPSC पास कर बनीं IAS अधिकारी, जानिए... आरती डोगरा की प्रेरक कहानी Bhagalpur News: भागलपुर में इस फ्लाईओवर का अब तेजी से होगा निर्माण, रेलवे ने जारी की NOC Bihar News: बिहार में यहाँ ₹101 करोड़ खर्च कर होगा सड़क निर्माण, टेंडर जारी Road Accident: गयाजी जा रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, ट्रक से भिड़ंत में एक की मौत; कई घायल BIHAR NEWS : गांधी मैदान थाना उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पटना पुलिस ने मुंबई से पकड़ा, पूछताक्ष जारी Bihar News: बिहार चुनाव से पहले DM-SP बढ़ गई जिम्मेदारी, हर जिले के संवेदनशील इलाकों की पहचान में जुटा प्रशासन Patna News: गांधी मैदान में रावण वध के लिए सुरक्षा टाइट, 128 सीसीटीवी और 13 वाच टावर से होगी निगरानी Bihar News: तेजस्वी यादव समेत चार नेताओं पर FIR, "माई-बहिन मान योजना" के नाम पर महिलाओं से ठगी का आरोप Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज भीषण वर्षा, IMD का अलर्ट जारी
31-Aug-2023 11:24 AM
By First Bihar
PATNA: मुंबई रवाना होने से पहले रक्षाबंधन का पावन पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह पटना के ईको पार्क पहुंचे जहां उन्होंने पेड़ को राखी बांधकर राखी का त्योहार मनाया। इस मौके पर सीएम के साथ वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और मंत्री अशोक चौधरी समेत अन्य नेता और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि, 'रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्यार एवं स्नेह का त्योहार है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और बदले में भाई जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के लिये प्रतिबद्ध है। आज के दिन हम सभी को महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सशक्तिकरण का संकल्प लेना चाहिए।'
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर दो बजे पटना से मुंबई के लिए रवाना होंगे। मुंबई में दो दिवसीय I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में वे शामिल होंगे। उनके साथ जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय कुमार झा भी मुंबई जाएंगे। बिहार से लालू प्रसाद और उनके डिप्टी सीएम बेटे तेजस्वी यादव पहले ही मुंबई लैंड कर चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आज दोपहर मुंबई के लिए कूच करेंगे।