ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: एक्सरसाइज के दौरान सातवीं के छात्र को आया हार्ट अटैक, देखते ही देखते चली गई जान Bihar News: बिहार में डैम में डूबने से आठवीं के दो छात्रों की मौत, स्कूल से लौटने के दौरान हादसा Bihar News: बिहार में डैम में डूबने से आठवीं के दो छात्रों की मौत, स्कूल से लौटने के दौरान हादसा Nagaland Governor L Ganesan Passed Away: नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का 80 वर्ष की उम्र में निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक Nagaland Governor L Ganesan Passed Away: नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का 80 वर्ष की उम्र में निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, डायल 112 के ड्राइवर को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, डायल 112 के ड्राइवर को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Bihar TRE4: बिहार चुनाव से पहले होगी TRE4 की शिक्षक बहाली, TRE5 को लेकर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट Bihar TRE4: बिहार चुनाव से पहले होगी TRE4 की शिक्षक बहाली, TRE5 को लेकर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में रिश्तों की उलझी कहानी: जीजा-साली के अफेयर ने बनाया नया पारिवारिक समीकरण, दीदी बोली- एडजस्ट कर लेंगे तो पति बोला एक्सचेंज करो

मिल्खा सिंह के निधन पर देश में शोक की लहर, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख, जानिए किसने क्या कहा

मिल्खा सिंह के निधन पर देश में शोक की लहर, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख, जानिए किसने क्या कहा

19-Jun-2021 11:17 AM

By

DESK: करीब एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शुक्रवार को चंडीगढ के पीजीआईएमईआर में मिल्खा सिंह का निधन हो गया। उनके निधन से देश में शोक की लहर है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया। मिल्खा सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने शोक जताया। आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निधन पर दुख जताया। 


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया कि ‘‘महान खिलाड़ी मिल्खा सिंह के निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। उनके संघर्ष की कहानी और शख्सियत पीढ़ियों तक भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार के सदस्यों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’’



पीएम मोदी ने कहा कि हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है, जिसने देश की कल्पना पर अधिकार कर लिया था और भारतीयों के दिलों में विशेष स्थान था। उनके प्रेरक व्यक्तित्व ने खुद को लाखों लोगों के लिए प्रिय बना दिया था। उनके निधन से दुखी हूं।




एशियाई खेलों मे भारत का मान बढ़ाने वाले विश्व प्रसिद्ध मिल्खा सिंह के निधन पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। लालू प्रसाद ने कहा कि मिल्खा सिंह ने एशियाई खेलों मे भारत का मान बढ़ाया था। वे देश के सम्मान थे उन्होंने एशियाई खेलों मे भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 4 बार स्वर्ण पदक जीता और देश का मान बढ़ाया। वे पदम श्री सम्मान से भी सम्मानित थे। उनके अंदर गज़ब की फुर्ती और ऊर्जा थी। इनके निधन से खेल जगत को अपुरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति दे। 


मिल्खा सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।





फ्लाइंग सिख के नाम से जाने जाने वाले मिल्खा सिंह का निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद मिल्खा सिंह का लगातार इलाज चल रहा था। पिछले दिनों उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई थी लेकिन उसके बावजूद उन्हें कई तरह की परेशानियां थीं। अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी और चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली है। मिल्खा संह 91 वर्ष के थे। एक सप्ताह पहले ही उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर का भी निधन हो गया था।


उनके निधन पर सोशल मीडिया पर तमाम दिग्गज हस्तियां दुख व्यक्त कर रही हैं। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर का मिल्खा सिंह से खास नाता रहा है। फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में उनकी जिंदगी को फरहान ने पर्दे पर उतारा। फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह के किरदार को करने के लिए जमकर पसीना बहाया था। फिल्म को समीक्षकों से लेकर दर्शकों ने खूब सराहा था। अब फरहान ने बताया कि उनके लिए इस पर यकीन करना आसान नहीं है कि मिल्खा सिंह नहीं रहे। फरहान अख्तर ने निधन पर दुख जताया।