छपरा और सीवान पहुंचे तेजस्वी यादव ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से हर संभव मदद का किया वादा BIHAR: मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, सेकेंड्री लोडिंग प्वाइंट से होगी आपूर्ति बिहार में MSP पर दलहन-तेलहन खरीद के लिए नई व्यवस्था होगी लागू, बाजार मूल्य की अनिश्चितता से किसानों को मिलेगी राहत Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान बिहार की बिटिया ने किया कमाल: पुनपुन की कोमल ने चीन में लहराया तिरंगा, ड्रैगन बोट रेस में जीता ब्रॉन्ज
07-Mar-2024 02:54 PM
By First Bihar
DESK: पति ने पत्नी को जब अपना कपड़ा धोने के लिए दिया तो वो गुस्सा गई। कहने लगी कि कपड़ा धोने के लिए मायके से ससुराल तुम्हारे यहां नहीं आई हूं। कपड़ा धोने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी कमरे में चली गयी।
उधर पत्नी की बात पति को ऐसा चुभा कि वो आगबबूला हो गया और गुस्से में आकर उसने बड़ा कदम उठा लिया। घर में टेबल पर सामने रखे कैंची को उसने पत्नी के गले में घोंप दिया और हत्या कर दी। घटना छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित खरोरा थाना इलाका के केसला शांति नगर की है। जहां मामूली विवाद में एक पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी।
बताया जाता है कि आए दिन दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होता रहता था लेकिन इस बार कपड़ा धोने को लेकर विवाद ऐसा हुआ कि एक को जान गंवानी पड़ गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया। आरोपी पति ने अपना गुनाह भी स्वीकार लिया है। पुलिस को उसने बताया कि उसने ही पत्नी की हत्या की है।
आरोपी महिला के पति की पहचान याज्ञबल के रूप में हुई है। जो खरोरा थाना इलाका के केसला शांति नगर का रहने वाला है। पहली पत्नी की मौत 2019 में हुई थी। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने 2020 में दूसरी शादी तीजन बाई से की थी। तीजन बाई घर में सिलाई कढ़ाई का काम करती थी जबकि पति याज्ञबल कुक है। पत्नी की हत्या के जुर्म में उसे जेल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।