Bihar Politics: 'राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हो फ्रॉडिज्म का केस' गिरिराज सिंह ने क्यों की यह मांग? Bihar Politics: 'राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हो फ्रॉडिज्म का केस' गिरिराज सिंह ने क्यों की यह मांग? Bihar News: ऑनलाइन ऑर्डर में निकला रद्दी कागज, डिलीवरी ब्वॉय को छात्रों ने बनाया बंधक Bihar Assembly Elections 2025: इस दिन आपको भी घर से निकलना है बाहर तो ध्यान दें, बदल दिए गया शहर का ट्रैफिक रुल; पढ़िए पूरी खबर BIHAR ELECTION :JDU विधायक पर बगावत, कार्यकर्ताओं ने मंत्री के सामने उठाई टिकट काटने की मांग; क्या नीतीश कुमार पूरी करेंगे मांग BIHAR POLICE : विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस अलर्ट, वाहन चेकिंग में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार Vice President of India: सीपी राधाकृष्णन ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, लंबे समय के बाद सामने आए धनखड़ BIHAR NEWS : पटना-बख्तियारपुर NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, परिजनों ने किया सड़क जाम Corruption in Bihar : नोट जलाने वाले RWD इंजीनियर विनोद राय पर आय से अधिक संपत्ति का केस, करोड़ों की संपत्ति और नोट बरामद Bihar Assembly Elections 2025: क्या मुस्लिम वोट बैंक पर अब भी RJD का है वर्चस्व? आंकड़े बताते हैं सच; जानिए...
28-Aug-2024 07:50 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: प्यार में अक्सर धोखे की बात सामने आती है। जिसे लोग प्यार समझ बैठते हैं वो अक्सर छलावा भी होता है। ऐसा ही धोखा मुजफ्फरपुर की एक युवती के साथ हुआ। जहां एक लड़के के अंधे प्यार की वजह से वो समाज के बीच मुंह दिखाने के लायक नहीं रही। अब उसकी जान आफत में आ चुकी है। पूरा मामला औराई थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
जहां मवेशी का चारा लाने के दौरान एक लड़की को जमींदार के बेटे पर दिल आ गया। बातों ही बातों में जिंदगी में साथ देने का वादा वो करने लगा। लड़की भी प्रेमी के भरोसे में आ गई। फिर क्या था मिलना जुलना और फोन पर घंटों बातचीत करना एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाना मोहब्बत में सबकुछ जायज लगने लगा। इस आशिकी में लड़की ने अपना इज्जत आबरू सबकुछ अपने प्रेमी के हवाले कर दिया। इस बीच वह गर्भवती हो गई। शादी करने का बार- बार दबाब बनाया गया। लेकिन वह टालमटोल कर बात को टालता रहा। शादी की बात पर वह सभी रिश्ते को भूल गया। बात करना और मिलना जुलना भी छोड़ दिया।
सात जन्मों के साथ रहने के वादा सात मिनटों में ही भूल गया। यहां तक लड़की जब अपने रिश्ते की दुहाई देने लगी और किए वादे भी याद दिलाने लगी। फिर तो प्रेमी ने हद ही कर दी। जिसे दिलो जान से भी जादा चाहने की बात करता था। उसकी जिंदगी छिनने पर उतारू हो गया। जब मौका लगा तो लड़की को नदी में फेंक दिया जिससे उसकी सांसें थम जाएं। उसके जिंदगी के बीच जंजाल बनी यह लड़की काल के गाल में समा जाए लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
कहीं से कुछ लोग वहां आ गये और फरिश्ते की तरह लड़की को नदी से निकालकर जान बचा लिया। अब लड़की को धोखे की बात समझ में आ गई। थाने में पीड़िता ने शिकायत दर्ज करायी है। इसके साथ ही पुलिस को पीड़िता ने आपबीती सुनाई। बताया कि मवेशी का चारा लाने के दौरान चहुटा गांव के लव कुमार से सम्पर्क हुआ। दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ गई। मोबाइल नम्बर शैयर कर बातचीत करने लगे। उस दौरान शादी का झांसा देकर यौन शौषण किया गया। विभिन्न जगहों पर ले जाकर शारिरिक संबंध बनाया।
जिससे वह गर्भवती हो गई है। उसके पेट में ढा़ई-तीन माह का बच्चा पल रहा है। हक मांगने पर उसके साथ बेहरमी से पिटाई की गई। उल्टा प्रेमिका को जाति सुचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारा पीटा गया। यहां तक कि प्रेग्नेंट हालत में नदी में धक्का दे दिया गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। अब वह प्रेमी के साथ जीवन बिताना नहीं चाहती। उसके द्वारा किए गए धोखा को लेकर पुलिस से इंसाफ मांग रही है। वही इस मामले पर औराई थाना अध्यक्ष रुपक कुमार ने बताया आवेदन मिला है। पीड़िता का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह गर्भवती हो गई है। पीड़िता ने अल्ट्रासाइंड भी करवाया है जिसमें 3 माह के बच्चे की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि जो भी कानूनी कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
मुजफ्फरपुर में जमींदार के बेटे ने दलित लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया, प्रेग्नेंट होने पर हत्या के मकसद से नदी में फेंका@MuzaffarpurPol3 @bihar_police #BIHAR @yadavtejashwi pic.twitter.com/orEo9XfUO6
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) August 28, 2024