Pm Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्या कहा ? एक-एक बात को जानिए... Bihar News: सदर अस्पताल में 38 लाख की अवैध निकासी, मचा हड़कंप Bihar News: PM मोदी पर हमलावर हुए RJD प्रदेश अध्यक्ष, बताई ताबड़तोड़ यात्राओं की असली वजह Bihar Crime News: 10 वर्षीय मासूम की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी भी नाबालिग Bihar Job: सरकारी स्कूलों में भरे जाएंगे 15 हजार पद, युवाओं के पास लाइब्रेरियन, क्लर्क और चपरासी बनने का सुनहरा अवसर Road Accident: भतीजे ने चाचा को मारी चाकू, घायल हालत में गाड़ी चलाते वक्त हुआ दर्दनाक एक्सीडेंट; कई जख्मी Bihar News: हटाए जाएंगे बिहार के सभी DCLR, पटना हाईकोर्ट का आदेश; मिली इतने दिनों की मोहलत Bihar Election: एक्शन में आया चुनाव आयोग, टीम जल्द करेगी बिहार का दौरा; सभी DM के लिए निर्देश जारी Life Style: इन चीजों को खाने से पहले जरूर भिगोएं, नहीं तो सेहत को हो सकता है नुकसान Bihar Teacher: राज्य के 26,000 से ज्यादा शिक्षकों का तबादला, लिस्ट के साथ सामने आई नई जानकारी
28-Apr-2021 02:31 PM
By
DESK: कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में त्राहिमाम मचा हुआ है। बढ़ते कोरोना मामलों के बीच लोगों के समक्ष ऑक्सीजन की समस्या खड़ी हो गयी है। ऑक्सीजन नहीं मिलने से कई लोगों की जाने भी चली गयी है। ऐसे हालात को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अनोखे लंगर की शुरुआत की गयी। गुरु सिंह सभा और समूह सिक्ख संगत की तरफ से इन दिनों ऑक्सीजन लंगर लगाया गया है। जहां किसी भी जरूरतमंद मरीज को डॉक्टर की देखरेख में ऑक्सीजन दी जा रही है। पहले इनके द्वारा लंगर लगाकर लोगों को खाना खिलाया जाता था लेकिन आज आपदा की इस घड़ी में ऑक्सीजन उपलब्ध करा रहे हैं। ऑक्सीजन लंगर मरीजों के लिए संजीवनी का काम कर रहा है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बढ़ते कोरोना केसेज के बाद अस्पताल में मरीजों को ना तो बेड नसीब हो रहा है ना ही ऑक्सीजन। ऐसे में कोरोना संक्रमित मरीज और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में ऑक्सीजन लंगर मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। कानपुर का अनोखा लंगर इन दिनों लोगों के लिए संजीवनी का काम कर रहा है। गुमटी गुरुद्वारे की तरफ से ऑक्सीजन लंगर की शुरुआत की गई। लंगर की तरफ से वैसे मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा दी जा रही है जिन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है। कई जरूरतमंद ऑक्सीजन लंगर में आकर ऑक्सीजन लगा रहे हैं। इस अनोखे लंगर की चर्चा पूरे कानपुर में हो रही है।