बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली Bihar Crime News: दरभंगा में आधी रात भीषण डकैती, परिवार को बंधक बना बदमाशों ने की जमकर लूटपाट Bihar News: नाबालिग से गैंगरेप मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद, 5 लाख मुआवजे का भी आदेश Bihar Crime News: शॉपिंग सेंटर के मालिक पर फायरिंग, बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश Bihar Crime News: 45 वर्षीय की निर्मम हत्या से मची सनसनी, क्रूरता की सभी हदें पार Small Business Ideas: नौकरी की कमाई काफी नहीं? कम निवेश में शुरू करें ये शानदार बिजनेस US Attacks Iran: ईरान-इजरायल जंग में कूदा अमेरिका, 3 परमाणु साइट्स पर बरसाए बंकर बस्टर बम
14-Aug-2024 09:11 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई में डीएम का महिलाओ के साथ धान की रोपनी करने का वीडियो सामने आया है। बुधवार को सिकंदरा और अलीगंज इलाके में धान के बुआई का निरीक्षण करने के लिए डीएम साहब निकले थे। महिलाओं को धान की रोपनी करते देख वो भी खेत में जूता खोलकर पहुंच गये और महिलाओं के साथ मिलकर धान की रोपनी करने लगे। डीएम साहब को धान की रोपनी करते देख ग्रामीण भी हैरान रह गये। इस दौरान डीएम ने खेत में काम कर रही महिलाओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश की।
दरअसल बुधवार को डीएम राकेश कुमार कई पदाधिकारियों के साथ अलीगंज इलाके में धान की रोपनी का निरीक्षण करने पहुंचते हैं। यहां 10 से 15 महिलाओ को धान रोपता देखते डीएम खुद को नहीं रोक पाते हैं। जूता-मौजा उतार और कपड़ों को मोड़ते हुए महिलाओ के बीच वे भी खेत में उतर जाते हैं। धान का बिचड़ा लेकर रोपनी शुरू कर देते हैं। यह देख उनके साथ आए पदाधिकारीगण भी धान की रोपनी में लग जाते हैं। खेतों में काम कर रहे मजदूर यह देख ठिठक जाते हैं। वहीं कई महिलाओं और मजदूर उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे थे। जब उन्हें किसी ने बताया की वह जमुई डीएम थे।
तब महिलाओ और किसानों ने धान रोकने में हो रहे समस्या के बारे में बताया बताया। धान रोपनी कर रहे किसानों और महिलाओं ने बताया कि 4 साल के बाद इस इलाके में धान की रोपनी की जा रही है। बुखार लगातार चार साल से इस एरिया में सूखाग्रस्त था।पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण धान की खेती नही हो पा रही थी। डीएम साहब आप पानी का व्यवस्था कर दें तो इस बार धान हो जाएगी।
डीएम राकेश कुमार ने बताया कि धान रोकने का निरीक्षण करने अलीगंज और सिकंदरा इलाके में पहुंचे थे।खेतों में जाकर देख रहे थे कि कैसे लोग धन रोप रहे हैं। पानी पर्याप्त है या नहीं, 4 सालों से अलीगंज और सिकंदरा के इलाके में सुखा पड़ा हुआ रहा। नहर से पानी आने की व्यवस्था नहीं थी। इसके लिए एक प्लान बनाया। गढ़ी डैम, कुंदर बैराज सहित तीन डैम से सिंचाई के लिए इलाके में पानी पहुंचाया जाए।प्लान के तहत पानी पहुंचा भी,कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया,किसानों की समस्या देखिए जहां पानी नहीं है वहां बोरिंग करवाएंगे।इस बार मानसून अच्छी होने के कारण 80% हो चुका है।