ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Heatwave: 32 जिलों में हीट वेव को लेकर चेतावनी, पारा 42° पार; इस दिन मानसून देगा दस्तक बिहार विधानसभा चुनाव 2025: HAM की 243 सीटों पर तैयारी, मंत्री संतोष सुमन बोले..NDA की होगी भारी जीत BIHAR: जमुई में वंदे भारत ट्रेन से कटकर युवक की मौत, 10 घंटे तक ट्रैक पर पड़ा रहा शव मुजफ्फरपुर में गल्ला व्यापारी लूटकांड का खुलासा, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज गोपालगंज डीएम ने सबेया एयरपोर्ट कार्यों में तेजी के दिए निर्देश, नियमित समीक्षा का ऐलान Akshay Kumar की अगली 5 फ़िल्में, हर एक पर लिखा है 'ब्लॉकबस्टर मैटेरियल' Shreyas Iyer: कप्तानी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, IPL ख़त्म होने के बाद पहली बार खुलकर बोले प्रशांत किशोर ने डिप्टी सीएम पद नहीं मांगा, बल्कि 2015 में नीतीश कुमार की कुर्सी बचाई थी: जन सुराज के महासचिव ने जेडीयू MLC को दिया करारा जवाब Patna News: पटना में बिहार का पहला डबल डेकर पुल बनकर तैयार, सीएम नीतीश इस दिन देंगे बड़ी सौगात Patna News: पटना में बिहार का पहला डबल डेकर पुल बनकर तैयार, सीएम नीतीश इस दिन देंगे बड़ी सौगात

झारखंड के बाद है अब बिहार की बारी, महागठबंधन का एलान- अब बनेगी हमारी सरकार

झारखंड के बाद है अब बिहार की बारी, महागठबंधन का एलान- अब बनेगी हमारी सरकार

29-Dec-2019 07:00 PM

By

PATNA : झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बिहार में नेताओं का उत्साह चरम पर है। झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस का उत्साह देखते ही बन रहा है। बधाईयों का सिलसिला लगातार जारी है। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने हेमंत सोरेन के साथ-साथ उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा है कि अब झारखंड के बाद बिहार की बारी है।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि हेमंत सोरेन जी को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की और डॉ रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम जी और सत्यानंद भोक्ता को मंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

डॉ मदन मोहन झा ने आगे कहा कि वहां एक नये युग की शुरुआत हुई है। देश की जनता बीजेपी सरकार के झूठे वायदे से तंग आ गयी है। जनता बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक मंदी, किसानों की समस्या से त्रस्त है। अब झारखंड में महागठबंधन सरकार बनने के बाद अब अगले साल बिहार में भी गठबंधन सरकार बनेगी।  उन्होंने कहा कि झारखंड को एक मजबूत और स्थायी सरकार देंगे, जो युवाओं, किसान, मजदूर और आम जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। कांग्रेस पार्टी के भी दो सदस्य मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं।