Pm Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्या कहा ? एक-एक बात को जानिए... Bihar News: सदर अस्पताल में 38 लाख की अवैध निकासी, मचा हड़कंप Bihar News: PM मोदी पर हमलावर हुए RJD प्रदेश अध्यक्ष, बताई ताबड़तोड़ यात्राओं की असली वजह Bihar Crime News: 10 वर्षीय मासूम की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी भी नाबालिग Bihar Job: सरकारी स्कूलों में भरे जाएंगे 15 हजार पद, युवाओं के पास लाइब्रेरियन, क्लर्क और चपरासी बनने का सुनहरा अवसर Road Accident: भतीजे ने चाचा को मारी चाकू, घायल हालत में गाड़ी चलाते वक्त हुआ दर्दनाक एक्सीडेंट; कई जख्मी Bihar News: हटाए जाएंगे बिहार के सभी DCLR, पटना हाईकोर्ट का आदेश; मिली इतने दिनों की मोहलत Bihar Election: एक्शन में आया चुनाव आयोग, टीम जल्द करेगी बिहार का दौरा; सभी DM के लिए निर्देश जारी Life Style: इन चीजों को खाने से पहले जरूर भिगोएं, नहीं तो सेहत को हो सकता है नुकसान Bihar Teacher: राज्य के 26,000 से ज्यादा शिक्षकों का तबादला, लिस्ट के साथ सामने आई नई जानकारी
05-Jun-2023 07:35 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI:बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला जमुई जिले का है जहां झाझा में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। झाझा थाना क्षेत्र के सर्किल नंबर एक द्वारपहाड़ी पैरगाहा जाने वाली मुख्य सड़क स्थित कटहरा नदी के पास बीच सड़क पर एक अधेड़ की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये।
वहां से गुजर रहे लोगों की नजर जब लाश पर गई तो उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। शव की पहचान तारखंजरी गांव निवासी 55 वर्षीय रामजी मुर्मू उर्फ मंगना मुर्मू के रूप में की गयी है। मृतक अपने ससुराल दरियो में ही बीते बीस साल से रह रहा था।
इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब मृतक के भतीजे से पूछताछ की तो पता चला कि मंगना मुर्मू दोपहर के वक्त एक लड़का के साथ निकला था। जमीन बेचने के बाद तारखंजरी के महेंद्र साव पैसे का बंटवारा करने के लिये आया हुआ था। परिवार वालों को आशंका है कि मंगना मुर्मू की हत्या जमीन को लेकर हुई है। इस मामले की छानबीन में पुलिस जुटी है।
बता दें कि जमुई में हत्या की घटनाएं एक के बाद एक सामने आ रही है। अभी टाउन थाना क्षेत्र के अड़सार गांव में एक व्यक्ति सनसनी फैल गयी है। हत्या के बाद शव को बदमाशों ने अचहरी नहर के पास फेंक दिया था। मृतक की पहचान 55 वर्षीय मोहम्मद शमीम के रूप में हुई थी। अब झाझा में 55 वर्षीय रामजी मुर्मू उर्फ मंगना मुर्मू की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।