ब्रेकिंग न्यूज़

AMCA: 5वीं पीढ़ी का देसी फाइटर जेट जल्द भरेगा उड़ान, राफेल, Su-57 और F-35 को मिलेगी कड़ी टक्कर ऑस्ट्रेलिया को पहला विश्वकप जिताने वाले Bob Simpson का निधन, कई दिग्गज क्रिकेटर इन्हें मानते थे अपना गुरु Bihar Weather: बिहार के 15+ जिलों में आज बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट जारी Bihar News: एक्सरसाइज के दौरान सातवीं के छात्र को आया हार्ट अटैक, देखते ही देखते चली गई जान Bihar News: बिहार में डैम में डूबने से आठवीं के दो छात्रों की मौत, स्कूल से लौटने के दौरान हादसा Bihar News: बिहार में डैम में डूबने से आठवीं के दो छात्रों की मौत, स्कूल से लौटने के दौरान हादसा Nagaland Governor L Ganesan Passed Away: नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का 80 वर्ष की उम्र में निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक Nagaland Governor L Ganesan Passed Away: नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का 80 वर्ष की उम्र में निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, डायल 112 के ड्राइवर को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, डायल 112 के ड्राइवर को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप

जींस-टी शर्ट वाली पत्नी से परेशान हुआ पति, थाने तक पहुंचा मामला

जींस-टी शर्ट वाली पत्नी से परेशान हुआ पति, थाने तक पहुंचा मामला

29-Jul-2021 04:30 PM

By

DESK: पति को सूट और सलवार पसंद था लेकिन पत्नी जींस और टी-शर्ट पहनती थी। जींस और टी-शर्ट पहनने से मना करने पर भी पत्नी बातों को नजरअंदाज कर देती थी। पति की पसंद पत्नी को दखलअंदाजी लगने लगी। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। एक दिन बात इतनी बढ़ गयी कि मामला थाने तक पहुंच गया। 

 

मामला थाना में पहुंचने पर पुलिस ने दंपती से बातचीत की। पुलिस ने दोनों का पक्ष सुना जिसके बाद कांउसिंलिंग की गयी। कांउसिंलिंग के बाद दोनों के बीच सुलह हो सकी। मामला न्यू आगरा का है जहां दंपती की शादी 4 साल पहले हुई थी। पति को पत्नी के पहनावे पर एतराज था। 


पत्नी को आधुनिक पहनावा पसंद था जबकि पति को यह सब पसंद नहीं था। पत्नी घर में भी अक्सर जींस और टी शर्ट पहन कर रहती थी। जबकि पति को सलवार सूट और पारंपरिक पहनावा अपनाने की बात कहता था। पति की बातों को हमेंशा पत्नी नजरअंदाज कर दिया करती थी। पति ने कई बार पत्नी से इसे लेकर एतराज जताया। लेकिन पत्नी ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। 


पति का टोकना पत्नी को अपनी आजादी में दखलअंदाजी लगती थी। जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा भी होने लगा। पत्नी मायके चली गयी और पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत कर दी। मामला सामने आने के बाद दोनों को थाने पर बलाया गया जहां पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग की। इस दौरान पति-पत्नी ने अपने-अपने पक्ष रखे। 


पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों को काफी समझाया। पुलिस की कोशिश थी की इतनी सी बात से किसी का घर ना टूटे इसलिए दोनों की काउंसलिंग कर सुलह कराया गया।