ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं बिहार में बकरी के लिए चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल, सौतेले भाई ने दिया घटना को अंजाम हम नहीं सुधरेंगे, राहुल-तेजस्वी ने खाई कसम, एक बार फिर प्रधानमंत्री और उनके माता जी का किया अपमान: नित्यानंद Maha Yagya: श्री विद्या दस कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का पहला दिन संपन्न, विजयवाड़ा में भव्य आयोजन Maha Yagya: श्री विद्या दस कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का पहला दिन संपन्न, विजयवाड़ा में भव्य आयोजन नरपतगंज से अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ, सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने दिखाई हरी झंडी BPSC : BPSC 71वीं PT परीक्षा कल, भूल कर भी न करें यह काम; जान लीजिए आयोग का नया रूल Patna News: पाकिस्तान से धमकी मिलने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, पटना जंक्शन पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान Patna News: पाकिस्तान से धमकी मिलने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, पटना जंक्शन पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

जमुई में दो पुलिस कर्मियों ने किन्नर के साथ की छेड़खानी, किन्नरों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, भागने के दौरान एक जवान कुएं में कूद गया

जमुई में दो पुलिस कर्मियों ने किन्नर के साथ की छेड़खानी, किन्नरों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, भागने के दौरान एक जवान कुएं में कूद गया

26-Jun-2024 09:56 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई में खाकी दागदार हो गयी। देर रात किन्नरों के साथ छेड़खानी का मामला जमुई में सामने आया है। यह छेड़खानी दो पुलिस वाले ने घर में घुसकर किन्नर से की। दोनों पुलिस कर्मियों का कहना है कि वो रास्ता भूल गए थे इस वजह से उनके घर के पास चले गए। मामला झाझा थाना क्षेत्र के चितौचक के सुंदर नगर इलाके की है। किन्नर से छेड़खानी के जुर्म में किन्नरों ने ही पुलिस के दो जवानों को सजा दी। दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इतना पीटा गया कि पुलिस के जवान किन्नरों को बहन कहकर पुकारने लगे और राखी बांधने तक की बात करने लगे। पुलिस जवानों ने मीडिया कर्मी से कहा मुझे बचा लीजिए बहुत मार मारा है। 


किन्नरों की पिटाई के डर से बिहार पुलिस का एक जवान कुएं में गिर गया। ग्रामीणों की मदद से उसे गमछा के सहारे कुएं से बाहर निकाला गया जिससे उसकी जान बच सकी। इस दौरान दोनों पुलिस कर्मी मौके से भागने गये। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ा और एक जगह बिठा दिया। वही एक और पुलिसकर्मी को लोगों ने पड़कर मौके पर लाया। इस दौरान घटनास्थल पर किन्नर का जमावड़ा लग गया। किन्नर ने दोनों जवान की जमकर पिटाई कर दी। किन्नरो का आरोप था कि चार दिन से दोनों पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस में हमारे घर आ रहा हैं। पैसे की लालच देकर साथ सोने के लिए कहता हैं। 


हम लोग लगातार तीन दिन से इन्हें वापस भेज रहे हैं लेकिन पुलिस कर्मी का कहना था कि हम पुलिस हैं हमसे डरो वहीं मंगलवार रात भी वे दोनों आए और घर में जबरदस्ती घुसने लगे। गलत काम करना चाहता था जब इस काम को करने से हमने मना किया तो वह जबरदस्ती करने लगा। जब हमने विरोध किया तो भागने लगा। खुद को बचाने के लिए एक पुलिसकर्मी ने कुएं में चलांग लगा दी। इसके बाद उसे कुएं से किसी तरह ग्रामीणों ने बाहर निकाला। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे किन्नर की चंगुल से बचने के लिए पुलिस जवान हाथ जोड़कर माफी भी मांग रहा हैं। उसके बाद किन्नर समाज ने पुलिस की हरकतों की जानकारी डायल 112 नंबर की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किन्ररों से दोनों पुलिसकर्मी को छुड़ाकर थाने ले गई। 


वही किन्नर ने इस मामले की जानकारी झाझा थाना पुलिस को लिखित देने की बात कही है। एक किन्नर ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी चार दिन से घर के पास आकर मर्डर रहा था आते-जाते देखते रहता था। किराए पर मकान मांग रहा था। उन लोगों ने पूछा रेट क्या है? और पैसा देकर दोनों किन्नरों से गलत काम करना चाहता था। इसके कारण उन लोगों से हाथापाई भी हुई वहीं दूसरी किन्नर ने तो शराब बंदी पर ही सवाल उठा दिया ।


उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिए शराब बंद है लेकिन पुलिस के लिए नहीं रात में शराब पीकर आए और हम लोगों के साथ गलत करने की कोशिश की। किन्नर ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोनों पुलिस जवान को कड़ी से कड़ी सजा मिले। वहीं मामले में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। इस मामले में आवेदन नहीं दिया गया है पुलिस अपने स्तर से अनुसंधान कर रही है। वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो हर शर्ट पहने जवान की पहचान पीटीसी उमेश कुमार यादव तो लाल शर्ट पहने पुलिस जवान की पहचान पिंटू कुमार है। दोनों जवानों पर विभागीय कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर किया गया है।