Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं बिहार में बकरी के लिए चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल, सौतेले भाई ने दिया घटना को अंजाम हम नहीं सुधरेंगे, राहुल-तेजस्वी ने खाई कसम, एक बार फिर प्रधानमंत्री और उनके माता जी का किया अपमान: नित्यानंद Maha Yagya: श्री विद्या दस कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का पहला दिन संपन्न, विजयवाड़ा में भव्य आयोजन Maha Yagya: श्री विद्या दस कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का पहला दिन संपन्न, विजयवाड़ा में भव्य आयोजन नरपतगंज से अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ, सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने दिखाई हरी झंडी BPSC : BPSC 71वीं PT परीक्षा कल, भूल कर भी न करें यह काम; जान लीजिए आयोग का नया रूल Patna News: पाकिस्तान से धमकी मिलने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, पटना जंक्शन पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान Patna News: पाकिस्तान से धमकी मिलने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, पटना जंक्शन पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
13-Jun-2024 01:01 PM
By First Bihar
DESK : एक ब्रांडेड कंपनी की आइसक्रीम में इंसान की कटी हुई उंगली मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मुंबई के मलाड इलाके की रहने वाली महिला ने ऑनलाइन ऑर्डर कर यम्मो आइसक्रीम मंगाया था। आधी आइसक्रीम खत्म होने के बाद कुछ ऐसा दिखा की महिला के होश उड़ गए।
जानकारी के मुताबिक मलाड निवासी 27 वर्षीय महिला डॉ. ओरलेम ब्रेंडन ने जेप्टो एप के जरिए यम्मो आइसक्रीम कंपनी की बटर स्कॉच आइसक्रीम ऑर्डर किया था। आइसक्रीम की डिलीवरी लेने के बाद महिला ने उसे खोला और खाने लगी।
जैसे ही आधी आइसक्रीम खत्म हुई, तभी खाने के दौरान महिला को आइसक्रीम में कुछ अजीब सा महसूस हुआ। महिला ने जब गौर से देखा तो आइसक्रीम के बीच इंसान की कटी हुई उंगली का एक टुकड़ा पड़ा था। इसके बाद महिला के होश ही उड़ गए। महिला डॉक्टर भागती हुई मलाड थाने पहुंची और पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पुलिस भी इस घटना को जानकर दंग रह गई। पुलिस ने कटी हुई उंगली को जांच के लिए एफएसएल भेज दिया है और आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।