ब्रेकिंग न्यूज़

लुधियाना में सीतामढ़ी की बेटी की दर्दनाक मौत, शादी के दबाव में आकर केमिकल टैंक में कूदकर दी जान सीतामढ़ी में एटीएम बदलकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन साइबर फ्रॉड गिरफ्तार चुनाव से पूर्व मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई: मुखिया पति कमरुद्दीन मियां के घर से हथियार और लग्जरी गाड़ियां बरामद Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, तीन नए थानाध्यक्षों की हुई तैनाती; दो लाइन हाजिर Bihar News: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पहुंचीं गयाजी, विष्णुपद मंदिर में मां सुषमा स्वराज का किया पिंडदान Bihar News: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पहुंचीं गयाजी, विष्णुपद मंदिर में मां सुषमा स्वराज का किया पिंडदान Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं बिहार में बकरी के लिए चली गोली, युवक की मौत, सौतेले भाई ने दिया घटना को अंजाम हम नहीं सुधरेंगे, राहुल-तेजस्वी ने खाई कसम, एक बार फिर प्रधानमंत्री और उनके माता जी का किया अपमान: नित्यानंद

गोपालगंज में प्रेमी-युगल पर चाकू से हमला : लड़की की गला रेतकर हत्या : लड़के की हालत नाजुक : इलाके में फैली सनसनी

गोपालगंज में प्रेमी-युगल पर चाकू से हमला : लड़की की गला रेतकर हत्या : लड़के की हालत नाजुक : इलाके में फैली सनसनी

14-May-2024 05:55 PM

By First Bihar

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज में एक प्रेमी-युगल पर चाकू से हमला किया गया है। लड़का और लड़की के गले पर पहले चाकू से हमला किया गया फिर लड़की के पेट में चाकू मारा गया। इस हमले में प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि प्रेमी गंभीर रूप से घायल है। दोनों को मृत समझ हत्यारों ने दोनों को लड़के के घर के पास मक्के की खेत में फेंक दिया। जहां प्रेमी मौत का सामना करता रहा। 


मक्के की खेत में लड़का घायल हालत में छटपटा रहा था, तभी उसकी चीख सुनकर वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव वालों को दी। जिसके बाद युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वह जिन्दगी और मौत के बीच झूल रहा है। घटना गोपालगंज के विजयीपुर थानाक्षेत्र के बिलरुआ गांव की है। जहां प्रेमी से मिलने के लिए निकली प्रेमिका की चाकू से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 


मृतका की पहचान पुलिस ने 20 वर्षीया अर्चना कुमारी के रूप में की है। जो विजयीपुर थाना इलाके के बिलरुआ गांव निवासी विश्वकर्मा यादव की बेटी थी। वही घायल लड़का भी बिलरुआ गांव का रहने वाला है। जिसकी पहचान अमरू यादव के 20 वर्षीय बेटे नितेश यादव के रूप में हुई है। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है वही दो लोगों को हिरासत में लेकर इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका प्रेग्नेंट थी। जो नितेश यादव से प्यार करती थी। नितेश भी अर्चना को चाहता था। लड़की के प्रेग्नेंट होने की बात लड़की वालों को भी मालूम थी। पुलिस इस केस को ऑनर किलिंग से भी जोड़कर देख रही है। हालांकि अभी जांच पूरी नहीं हुई है। लेकिन ऐसी आशंका जतायी जा रही है।  


नितेश के पिता अमरू यादव ने बेटे के लापता होने की शिकायत पुलिस से की थी। उन्होंने कहा था कि उसका फोन बज रहा है लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा है। उन्हें किसी अनहोनी की चिंता सता रही है। मामले की जांच की बात अमरू ने पुलिस से की और वह खुद भी बेटे की तलाश में निकल पड़ा। तभी कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गन्ना के खेत में लड़का-लड़की की लाश मिली है। इतना सुनते ही अमरू यादव गन्ने की खेत की ओर दौड़ पड़े और जब उनकी नजर दोनों पर गई तब बेटे को देखकर फूट-फूटकर रोने लगे। जिसके बाद आनन-फानन में नितेश को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। लड़की की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।