Bihar Weather: आज बिहार के 25 से ज्यादा जिलों में होगी वर्षा, मौसम विभाग की चेतावनी जारी Bihar News: बिहार के इस शहर के लिए रांची से हवाई सेवा शुरू, सप्ताह में तीन दिन होगी उड़ान लुधियाना में सीतामढ़ी की बेटी की दर्दनाक मौत, शादी के दबाव में आकर केमिकल टैंक में कूदकर दी जान सीतामढ़ी में एटीएम बदलकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन साइबर फ्रॉड गिरफ्तार चुनाव से पूर्व मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई: मुखिया पति कमरुद्दीन मियां के घर से हथियार और लग्जरी गाड़ियां बरामद Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, तीन नए थानाध्यक्षों की हुई तैनाती; दो लाइन हाजिर Bihar News: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पहुंचीं गयाजी, विष्णुपद मंदिर में मां सुषमा स्वराज का किया पिंडदान Bihar News: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पहुंचीं गयाजी, विष्णुपद मंदिर में मां सुषमा स्वराज का किया पिंडदान Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं
29-Apr-2024 03:01 PM
By First Bihar
PATNA : फतुहा का लड़का और खुसरूपुर की लड़की के बीच तीन साल से लव अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच मोबाइल पर घंटों बातचीत और चैटिंग होती थी। इसी दौरान लड़का गुजरात चला गया और वहां पेपर मिल में काम करने लगा। पिछले दिनों पेपर मिल से छुट्टी लेकर वह अपने घर फतुहा आया है। फतुहा पहुंचने के बाद उसने बाइक निकाली और अपनी प्रेमिका से मिलने खुसरूपुर चला गया।
खुसरूपुर पहुंचकर उसने प्रेमिका को कॉल किया और उसे मिलने के लिए बुलाया। लड़की अपने प्रेमी से मिलने के लिए उसके बताये पते पर पहुंच गयी। फिर दोनों बाइक से घुमने के लिए निकल पड़े। तभी गांव के लोगों की नजर दोनों पर पड़ गई। फिर क्या था, ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और जब पूछताछ की गई तब लड़का ने लोगों के सामने लड़की को अपनी प्रेमिका मानने से इनकार करने लगा। गांव वालों को देखकर लड़का अचानक मुकर गया कि वह इसे जानता तक नहीं है। वही लड़की भी उसकी बातें सुनकर हैरान रह गयी।
गांव वालों ने जब लड़के का मोबाइल लिया और देखा तब दोनों के बीच चल रहे प्यार का राज भी खुल गया। लड़का के फोटो गैलेरी में उस लड़की की फोटो थी। वाट्सअप और मैसेंजर पर भी दोनों के बीच चैटिंग के सबूत मिल गए। ग्रामीणों को समझने के लिए यह दो सबूत ही काफी थे। लोगों को यह एहसास हो गया कि गांव की लड़की को यह शादी का झांसा देकर प्यार का नाटक कर रहा है। तीन साल से वह इस लड़की को जानता है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। लेकिन आज वह लड़की को पहचानने तक से इनकार कर रहा है। यह लड़की को कभी भी धोखा दे सकता है। फिर क्या था, मामला मुखिया के पास पहुंच गया।
जिसके बाद मुखिया ने दोनों की शादी मंदिर में कराने का फरमान जारी कर दिया। जिसके बाद लोगों ने दोनों प्रेमी युगल की शादी बैकटपुर मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से करा दी। शादी के वक्त लड़की के परिजन और अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर उन्हें विदा कर दिया। लेकिन जब बेटे की शादी की भनक लड़के के पिता को लगी तो उन्होंने फतुहा थाने में बेटे के अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। लेकिन लड़का और लड़की दोनों के बालिग होने और अपनी मर्जी से शादी करने के कारण पुलिस ने लड़के के पिता के आवेदन को खारिज कर दिया।
बताया जाता है कि लड़की 24 वर्षीया खुशबू खुसरूपुर के खिरोधरपुर की रहने वाली है। जबकि लड़का 30 वर्षीय शशि फतुहा का रहने वाला है। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। चोरी छुपे दोनों एक-दूसरे से मिला करते थे। लेकिन जब लड़का कमाने गुजरात चला गया तब उनका मिलना-जुलना बंद हो गया। लेकिन जब वह गुजरात से लौटकर आया तो लड़की से मिलने चला गया। लड़की को बाइक पर घुमाने के लिए ले जा रहा था, तभी गांव के लोगों ने उसे रोका और दोनों के संबंध को लेकर पूछताछ की तब लड़का साफ़ मुकर गया और लड़की को अपनी प्रेमिका मानने से इनकार करने लगा।
जबकि लड़की अपनी बात पर अडिग थी। वह उसे अपना प्रेमी बता रही थी। ग्रामीणों को जब दाल में काला लगा तब दोनों को लेकर मुखिया के पास पहुंच गये। फिर लड़की के परिवारवालों को भी बुलाया गया। वही लड़के के पिता को जब इसकी जानकारी दी गयी तो वह थाने में जाकर अपने बेटे के अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया। इस मामले को लेकर मुखिया के सामने पंचायत बिठाई गयी। जहां दोनों की बातें सुनने के बाद मुखिया ने दोनों की शादी बैकठपुर मंदिर में करवाने का आदेश दे दिया। फिर क्या था, मुखिया का आदेश का पालन हुआ। दोनों प्रेमी युगल की शादी मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज के साथ करवा दी गयी।