Bihar News: बिहार के रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन में चढ़ने के दौरान छोटी सी लापरवाही और चली गई जान Bihar News: निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, डॉक्टर और स्टाफ हुए फरार BIHAR: मुजफ्फरपुर में दो CSP सेंटर से लाखों की लूट, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल Bihar News: चोरी हुई 150 वर्ष पुरानी अष्टधातु की बनी बेशकीमती मूर्तियां, सिंहासन सहित 200 किलो था वजन BIHAR: अपने समर्थकों के साथ खगड़िया मुखिया संघ के अध्यक्ष ने थामा VIP का दामन, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता Bihar News: सिर्फ एक क्लिक पर मिलेगी बिहार के 165 पर्यटक स्थालों की जानकारी, नई वेबसाइट लॉन्च Bihar News: सिर्फ एक क्लिक पर मिलेगी बिहार के 165 पर्यटक स्थालों की जानकारी, नई वेबसाइट लॉन्च Life Style: पहली बार फ्लाइट में सफर कर रहे हैं तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान Bihar News: चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने मुखिया के अधिकार बढ़ाए, अब इतने लाख तक का काम करा सकेंगे Bihar News: चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने मुखिया के अधिकार बढ़ाए, अब इतने लाख तक का काम करा सकेंगे
07-May-2022 01:57 PM
By
GOPALGANJ: गोपालगंज में एक प्रेमी युगल ने घर से भागकर शादी कर ली है। घरवालों के डर से दोनों ने यह कदम उठाया है। शादी के बाद लड़की के घरवालों ने लड़का और उसकी फैमिली पर अपहरण का आरोप लगाया है जिसे लड़की सिरे से खारिज कर रही है। लड़की ने अपने प्रेमी के साथ एक वीडियो बनाया और प्रेमी को बेकसूर बताया। लड़की ने अपने घरवालों के ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। इस वीडियो में लड़की भोरे थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगा रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में लड़की थानाध्यक्ष को अपनी आपबीती बता रही है। वह कहती है कि उसका पति बेकसूर है उसे झूठे केस में फंसाने की साजिश की जा रही है। लड़की कहती है की यह साजिश कोई और नहीं मेरे घरवाले कर रहे हैं। लड़का के साथ-साथ उसके परिवारवालों पर भी झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रेमिका ने अपना गुड्डी कुमारी बताया है। वह भोरे थाना क्षेत्र के हुसेपुर के नवका टोला निवासी सदमान राम की बेटी है। गुड्डी ने अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाया जिसमें उसका प्रेमी भी नजर आ रहा है।
गुड्डी ने खुद इस वीडियो को जारी किया है जिसमें वह भोरे थानाध्यक्ष से अपने पति की बेगूनाही का सबूत दे रही है। वह कहती है कि तीन साल से दोनों रिलेशनशिप में थी और घरवालों के विरोध करने के बाद दोनों ने घर बार छोड़कर मंदिर में शादी रचा ली। इससे तीन महीने पहले दोनों ने अपनी मर्जी से कोर्ट में जाकर शादी कर ली थी। लेकिन कोर्ट मैरिज को लड़की के घरवाले मानने को तैयार नहीं थे वे लगातार इस शादी का विरोध कर रहे थे।
जिसके बाद गुड्डी ने भोरे थाना क्षेत्र के रकवा निवासी राम आशीष सिंह के बेटे करण कुमार सिंह के साथ भागकर शादी कर ली। गुड्डी का दावा है कि उसकी उम्र 18 साल है और उसके प्रेमी करण कुमार सिंह की उम्र 21 साल है। दोनों बालिग है और दोनों ने अपनी मर्जी से बिना किसी जोर-जबरदस्ती के शादी की है। प्रेमिका ने थानाध्यक्ष के नाम जारी किए गए अपने वीडियो में अपने प्रेमी को बेकसूर बताया। वही अपने घरवालों के ऊपर जबरन मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया। प्रेमी जोड़े अब पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।