Bihar Transport News: परिवहन विभाग ने कार्यों का किया नया बंटवारा...जूनियर MVI को 'सीनियर' से महत्वपू्र्ण जिम्मेदारी, अब उठने लगे सवाल Bihar News: बिहार में जल्द मिलेगा शुगर फ्री आम, मधुमेह रोगियों के लिए खुशखबरी Bihar News: दो बच्चों के जन्म में सिर्फ चार महीने का अंतर, हलफनामे में गलत जानकारी देना बड़ा भारी; चली गई पार्षदी Bihar News: दो बच्चों के जन्म में सिर्फ चार महीने का अंतर, हलफनामे में गलत जानकारी देना बड़ा भारी; चली गई पार्षदी Bihar Crime News: बिहार में डबल मर्डर की वारदात से हड़कंप, कमरे में सो रही मां-बेटी को बेरहमी से मार डाला Bihar Crime News: बिहार में डबल मर्डर की वारदात से हड़कंप, कमरे में सो रही मां-बेटी को बेरहमी से मार डाला Bihar Crime News: PMCH से कैदी फरार होने के मामले में दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Bihar Crime News: PMCH से कैदी फरार होने के मामले में दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Bihar Crime News: हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद की सजा, बेटे के सामने महिला और उसके बॉयफ्रेंड ने ले ली थी पति की जान INDvsENG: इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज, चौथे स्थान पर बुमराह तो टॉप पर कौन?
29-May-2023 10:15 PM
By First Bihar
GAYA: बिहार के गया जिले में मनचलों की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां प्रेमी के सामने मनचलों ने लड़की से छेड़खानी की। युवकों ने लड़की के साथ गंदी हरकत की। छेड़खानी का वीडियो मनचलों ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला बिहार के गया जिले के गुलरियाचंक गांव की बतायी जा रही है। वायरल इस वीडियो में पांच की संख्या की संख्या में मनचले युवकों ने एक लड़की के साथ उसके प्रेमी के सामने छेड़खानी की और उसके प्रेमी की पिटाई भी की। इस दौरान लड़की प्रेमी को छोड़ने के लिए इन लड़कों से गुहार लगाती रही लेकिन मनचले अपनी गंदी हरकतों को अंजाम देते रहे। लड़की चिखती रही चिल्लाती रही रोती रही लेकिन इन मनचलों के कान तक जूं नहीं रेगी।
इस शर्मनाक घटना का युवकों ने वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार झारखंड नहीं करता। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लड़की अपने प्रेमी से मिलने आई थी दोनों खेत में बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी पांच की संख्या में आए मनचलों को दोनों का बात करना नागवार गुजरा।
पांचों युवक कमेंट्स करने लगे और लड़की के साथ छेड़खानी पर उतर आए। लड़की खुद को इन मनचलों से बचाने की कोशिश करती रही। युवकों ने इस दौरान उसके प्रेमी की पिटाई करने लगे। ऐसा देख लड़की प्रेमी को बचाने के लिए दौड़ी लेकिन मनचलों ने उसे पकड़ लिया और शर्मनाक हरकत करने लगे। सोशल मीडिया पर फुटेज सामने आने के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
लड़की से छेड़खानी करने वाले सभी मनचले फरार है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। पलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं।