Bihar Politics: तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, मंत्री जीवेश मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की उठाई मांग,कहा - दरभंगा जाकर दिलवाएंगे न्याय Bihar Assembly Election 2025 : सीमांचल पर चुनावी फोकस: NDA का मास्टरस्ट्रोक या तेजस्वी का वादा , किस पर जनता को भरोसा ; जानिए क्या रहा है अबतक का समीकरण Bihar Politics: जुमला दिवस की शुभकामनाएं, PM मोदी के बिहार आगमन से पहले लालू यादव ने कसा तंज,कहा -जनता को ठगने का हो रहा काम Bihar News: बिहार के इस स्कूल पर धर्मांतरण का आरोप, नाबालिग से दुष्कर्म की बात भी आई सामने; जांच शुरु BIHAR NEWS : सासाराम में जेम्स इंग्लिश स्कूल पर बड़ा आरोप, धर्मांतरण और बच्चियों के शोषण का मामला हुआ उजागर; गृह सचिव से vande bharat train : दानापुर से शाम 5 बजकर 10 मिनट पर खुलेगी वंदे भारत, जानिए कब पहुंचेगी जोगबनी PM narendra modi : पूर्णिया से आज पीएम मोदी 40000 करोड़ का देंगे तोहफा, चुनावी मौसम में बिहार को मेगा सौगात; PM Modi Bihar Visit: पीएम के पूर्णिया दौरे से पूर्व तेजस्वी यादव ने पूछे तगड़े सवाल, रैलियों के बेहिसाब खर्च पर भी बोले.. IND vs PAK: मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बिना हाथ मिलाए क्यों लौट आए सूर्या और शिवम? कप्तान ने खुद किया खुलासा.. Bihar News: दरभंगा में यूट्यूबर ने मंत्री जीवेश कुमार पर लगाया पिटाई का आरोप, जमकर हुआ बवाल
14-Apr-2023 10:50 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में तपती गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 15 अप्रैल से सुबह में हीट वेव की चेतावनी जारी कर दी गई है। इस बीच अब इस बढ़ती गर्मी को लेकर राजधानी के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब राज्य में सभी स्कूल में मोर्निंग शिफ्ट में पढाई होगी।
दरअसल, पटना डीएम के तरफ से इसको लेकर एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि, राज्य के अंदर आगामी 15 अप्रैल यानी कल से स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब राजधानी में कल से 11:45 तक ही होगा सभी स्कूलों का संचालन होगा। डीएम ने जिला में बढ़ रहे तापमान और विशेष रूप से दोपहर के समय अधिक गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को ध्यान में रखते हुए यह आदेश पारित किया है।
इस संबंध में सभी स्कूलों के प्राचार्य को एक पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि 15 अप्रैल से मार्निंग शिफ्ट में जिले के स्कूलों का संचालन होगा। मध्यान भोजन कराने की व्यवस्था 11:30 बजे के बाद की जाएगी। बच्चों हर हाल में दोपहर से पहले घर तक पहुंच जायें, इसका ख्याल रखा जा रहा है। राज्य के अंदर विद्यालयों का संचालन सुबह 6.30 से 11.30 बजे तक होगा।
आपको बताते चलें कि, पटना के तापमान में अगले तीन दिनों में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 15अप्रैल तक पटना का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने का अनुमान है। विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान प्रदेश के अनेक जगहों पर अधिकतम तापमान मे 2-4°C की बढ़ोतरी की संभावना जताई है।