K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव मौसी की बेटी से एकतरफा प्यार करने वाले सनकी ने बीच सड़क पर मचाया तांडव, विरोध करने पर चलाई बहन के ऊपर गोली हाजीपुर में बोले विजय सिन्हा..जिस दिन तेजस्वी अपने पिता लालू की राह को छोड़ देगा, उसी दिन देश से आतंकवाद का सफाया हो जाएगा Bihar Crime News: अंशु हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल
11-May-2022 04:44 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: गैंग रेप और हत्या के 4 दोषियों को ADJ-6 की अदालत ने फांसी की सजा ऐलान किया है। पोक्सो कोर्ट के न्यायाधीश पाठक आलोक कौशिक ने यह सजा सुनायी है। पीड़िता को 8.5 लाख रुपये देने का आदेश दिया है वही मृतका को अलग से 10 लाख रुपये देने का आदेश दिया गया है। सुपौल के प्रतापगंज में 2019 में गैंग रेप और हत्या की घटना में 4 लोगों को दोषी करार दिया गया था। इन सभी को आज ADJ 6 पोक्सो कोर्ट के न्यायाधीश पाठक आलोक कौशिक ने फांसी की सजा सुनायी है।
घटना प्रतापगंज की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते 8 अक्टूबर 2019 को तीनटोलिया गांव में परिवार के सभी लोग दुर्गा पूजा का मेला देखने गए हुए थे। जब सभी 9 लोग मेला देखकर घर लौटने लगे तभी रास्ते में अपराधियों ने सुनसान जगह पर सभी को घेर लिया और हथियार के बल पर सभी पुरुषों को पेड़ से बांध दिया और उनकी आंख में भी पट्टी बांध दिया गया। जिसके बाद एक महिला और नाबालिग के साथ 4 लोगों ने बारी-बारी से गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया।
इस दौरान जब एक महिला वहां से भागने की कोशिश करने लगी तब उसे गोली मार दिया गया। दरिंदों ने घायल अवस्था में भी महिला के साथ गैंग रेप किया। इस दौरान 4 दोषियो ने पीड़िता के अंदरूनी अंगों तक को काफी नुकसान पहुंचाया। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इस दौरान जिस महिला को गोली अपराधियों ने मारी थी उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। उसके बाद महिला का डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम करने पर उसकी आंत,लीवर,अंदरूनी अंगों में गंभीर चोटे आने की बात सामने आई थी।
घटना के बाद भागे हुए अपराधियों को पीड़िता के बताए शक्ल सूरत पर स्केच बनवाया गया। जिसके बाद चारों आरोपी मो.अलीशेर, मो.अयूब, मो. जमाल और अनमोल यादव को गिरफ्तार किया गया। 2019 में घटित इस घटना में पोक्सो कोर्ट मे चली सुनवाई में बचाव पक्ष से नागेंद्र नारायण ठाकुर,संजय सिंह और बच्चन झा शामिल हुए वही पीड़िता की तरफ विशेष लोक अभियोजक नीलम कुमारी ने हिस्सा लिया। न्यायाधीश पाठक आलोक कौशिक ने सभी पीड़िता को प्रतिकर के रूप में 8.5 लाख तो वही मृत पीड़िता के परिजन को 10 लाख का प्रतिकर अलग से देने का आदेश भी दिया।