BIHAR: मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, सेकेंड्री लोडिंग प्वाइंट से होगी आपूर्ति बिहार में MSP पर दलहन-तेलहन खरीद के लिए नई व्यवस्था होगी लागू, बाजार मूल्य की अनिश्चितता से किसानों को मिलेगी राहत Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान बिहार की बिटिया ने किया कमाल: पुनपुन की कोमल ने चीन में लहराया तिरंगा, ड्रैगन बोट रेस में जीता ब्रॉन्ज Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द
13-Mar-2024 10:14 PM
By First Bihar
BETTIAH: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। बिहार में शराब नहीं मिलने की वजह से लोग हेरोइन, कोकीन, चरस और ब्राउन शुगर, स्मैक, गांजा, कफ सिरप जैसी नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे हैं। आए दिन शराब और इस तरह के नशे के सामान के साथ तस्करों को पुलिस पकड़ती भी है लेकिन इसके बावजूद अवैध नशे का कारोबार फल फूल रहा है। आज फिर नशे की बड़ी खेप बिहार से बरामद की गयी है। इस वक्त की खबर बेतिया से आ रही है जहां नरकटियागंज में एक करोड़ के चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
नेपाल से चरस लेकर तस्कर दिल्ली जाने की फिराक में था। तभी शिकारपुर पुलिस ने गश्ती के दौरान चरस की बड़ी खेप के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। चरस का तस्कर रामनगर के बरगजवा गांव का रहने वाला है। गिरफ्तार चरस तस्कर की पहचान मोहम्मद सगीर के रूप में हुई है। शिकारपुर एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि 10 किलोग्राम चरस के साथ तस्कर मोहम्मद सगीर को पकड़ा गया है।
बरामद चरस की कीमत एक करोड़ रुपये है। बता दें कि नेपाल से मोहम्मद सगीर 22 पैकेट में 10 किलो चरस लेकर आया था। जिसे लेकर वो दिल्ली जाने की फिराक में था। शिकारपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से चरस की बड़ी खेप दिल्ली के लिए निकली है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की। बरामद चरस की अंतराष्ट्रीय मूल्य लगभग एक करोड़ बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्कर के निशानदेही पर अन्य चरस तस्करों की गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी कर रहीं हैं।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट