ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: कलयुगी बेटों ने माँ को पीटकर किया अधमरा, समझाने आए बहन और जीजा पर भी हमला कांग्रेस ने चेहरा हटाकर PM मोदी को बताया गायब, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने बोला जमकर हमला Pawan Kalyan: पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले नेताओं पर भड़के पवन कल्याण, कहा “उस देश से इतना ही प्यार है तो यहां क्यों हो?” Bihar News: सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार ने दी मदद, आश्रितों को मिले 100 करोड़ Bihar News: सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार ने दी मदद, आश्रितों को मिले 100 करोड़ ऋतुराज सिन्हा ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा..जब देश को उनकी जरूरत होती है, तब सशरीर वो गायब हो जाते हैं परशुराम जयंती पर छातापुर में भव्य ब्राह्मण सम्मेलन कल, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कार्यक्रम में आने का दिया निमंत्रण Bihar Land News: एक क्लिक पर मिलेगी भू-अर्जन से जुड़ी हर जानकारी, मंत्री ने लॉन्च किया MIS पोर्टल Bihar Land News: एक क्लिक पर मिलेगी भू-अर्जन से जुड़ी हर जानकारी, मंत्री ने लॉन्च किया MIS पोर्टल Pahalgam Terror Attack: भारत के खिलाफ पाकिस्तान की कोई मदद नहीं करेगा तुर्की, भिखारियों की आखिरी उम्मीद भी टूटी

एक बार फिर फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर : बाप की जगह ड्यूटी करने वाले बेटे के खिलाफ कार्रवाई शुरू : थाने में दर्ज हुआ केस

एक बार फिर फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर : बाप की जगह ड्यूटी करने वाले बेटे के खिलाफ कार्रवाई शुरू : थाने में दर्ज हुआ केस

18-Apr-2024 06:08 PM

By First Bihar

MOTIHARI : एक बार फिर फर्स्ट बिहार की खबर का असर हुआ है। फर्स्ट बिहार पर खबर प्रसारित होने के बाद पुलिस हरकत में आई और बाप की जगह थाने में ड्यूटी करने के मामले में चौकीदार के बेटे पर केस दर्ज करा दिया गया है। केस दर्ज होने के बाद मामले की जांच की जा रही है। एएसपी सदर शेखर चौधरी ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 


दरअसल मोतिहारी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे थे। मामला दरपा थाने के चौकीदार अर्जुन सिंह से जुड़ा था। उनके बेटे रुपेश कुमार के बारे में यह बात निकलकर सामने आई थी कि वह चौकीदार पिता की जगह वर्दी पहनकर ड्यूटी करता है और लोगों को अपना रौब दिखाता है। पिता की जगह ड्यूटी करने वाला रुपेश वर्दी पर अपने नाम का बैज भी लगाकर चलता है। अपनी वर्दी वाला फोटो उसने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर भी लगा रखा है ताकि लोग उसे पुलिस वाला ही समझें। अपनी इस फोटो को वह अपने सगे-संबंधियों के बीच वायरल करता रहता है।


यह मामला दरपा थाना का है। जहां दुबहा गांव निवासी चौकीदार अर्जुन सिंह का पुत्र रुपेश कुमार अपनी वर्दी पर अपना नेमप्लेट लगा कर वर्षों से पिता की जगह ड्यूटी कर रहा था। यहां तक कि सीओ कार्यालय छौड़ादानो में अर्जुन सिंह की प्रतिनियुक्ति के दौरान भी उसका पुत्र रुपेश कुमार वाजाब्ता सरकारी कर्मचारी के रुप मे ड्यूटी करता रहा। इसे लेकर न तो तत्कालीन सीओ ने कोई आपत्ति दर्ज करायी और न ही थानाध्यक्ष ने ऐसा करने से उसे रोका। 


बता दें कि उसके बाद दरपा थाने मे कई थानाध्यक्ष आए और गए। लेकिन किसी ने कोई आपत्ति नहीं जतायी। यह बात निकलकर तब सामने आई जब वर्तमान समय में भी वह अपने पिता की जगह ड्यूटी कर रहा था। जबकि चौकीदार अर्जुन सिंह भलाचंगा और स्वस्थ है। इसके बावजूद वह अपने पिता की जगह अनधिकृत रुप से ड्यूटी करता है। साथ ही थाना के संवेदनशील रिकॉर्ड की देखरेख भी करता है। जबकि उसके पिता चौकीदार अर्जुन सिंह की भू-माफियाओं से सांठगाठ की बात भी सामने आई है। हत्या जैसे गंभीर मामलों में भी अर्जुन सिंह आरोपित है। कई गंभीर आपराधिक मामलों में उसका नाम शामिल है। इसे लेकर क्षेत्र के लोग चौकीदार से काफी भय खाते हैं। 


वही फर्जी वर्दी और दबंगई के कारण पिता-पुत्र से क्षेत्र के लोगों में काफी खौफ है। लोगों के बीच धौस जताने के लिए चौकीदार का बेटा रुपेश ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दरपा थाना और अंचल कार्यालय में वर्दी पहनकर ड्यूटी करते अपने तस्वीर को पोस्ट किया है। ताकि लोग उसे पुलिस वाला समझें। वहीं इस मामले में दरपा थानाध्यक्ष उमाशंकर माझी से पूछे जाने पर उन्होंने भी स्वीकार किया कि अर्जुन सिंह का बेटा रुपेश कुमार कभी-कभी उसकी जगह पर ड्यूटी करता है। 


लेकिन वर्दी पहनने की बात से उन्होंने  इनकार कर दिया। जबकि रुपेश के फेसबुक पर कई ऐसे फोटो अभी भी लगे हुए हैं। जिसमें वह नेमप्लेट के साथ वर्दी पहने पुलिस कर्मियों के साथ दिख रहा है। इस बात की शिकायत इलाके के लोगों ने वरीय पुलिस अधिकारी को गोपनीय ढंग से आवेदन के माध्यम से दी थी। बाप की जगह थाने में ड्यूटी करने वाले बेटे की खबर फर्स्ट बिहार ने सबसे पहले प्रसारित किया था। जिसके बाद इस खबर का आज असर भी हो गया है। बाप की जगह ड्यूटी करने वाले रुपेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। जांच में मामला सही पाया गया तब चौकादार पिता पर विभागीय कार्रवाई तो होगी ही, साथ ही बेटे पर भी कार्रवाई की जाएगी।    

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट..