Patna Top Girls School: पटना के टॉप 5 गर्ल्स स्कूल, जहां मंत्री-विधायक समेत IAS-IPS की बेटियां लेती हैं शिक्षा Bihar News: जारी हुआ पटना-गोरखपुर वंदे भारत का टाइम टेबल, किन-किन स्टेशनों पर ठहरेगी ट्रेन? जानें.. Bihar News: मानसून के आने से पहले मौसम का कहर, बिहार में 12 लोगों की मौत Bihar News: राज्य में बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, न्याय की व्यवस्था अब तुरंत; खौफ में अपराधी Bihar Monsoon: मानसून का इंतजार हुआ ख़त्म, मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और भीषण बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट वैशाली में कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी, केस वापस लेने का दबाव, पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी पुल निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से 10 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, बकरी चराने के दौरान हादसा BIHAR: निषाद आरक्षण पर राजनीति तेज, VIP ने BJP पर जनता को बरगलाने का लगाया आरोप मुजफ्फरपुर में बेपटरी हुई मालगाड़ी, बाल-बाल बचा रेल कर्मी, ट्रेनों का परिचालन बाधित Bihar News: नहाने के दौरान डूबने से दो लड़कियों की मौत, दादा को खाना पहुंचाने गई थीं दोनों बच्चियां
15-May-2024 04:23 PM
By First Bihar
GAYA: दो लाख का इनामी अपराधी को गया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शाहनवाज खान उर्फ मोहम्मद अली गया जिले का टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल था। उसकी गिरफ्तरी को गया पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। झारखंड के हजारीबाग जिले से उसकी गिरफ्तारी हुई।
अपराध नियंत्रण के मद्देनजर गया एसएसपी के निर्देश पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी क्रम में गया जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल दो लाख रूपये का इनामी कुख्यात अपराधी शाहनवाज खान उर्फ मो.अली को गया पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी के लिए गया एसपी के नेतृत्व में तकनीकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी और कर्मी एवं थानाध्यक्ष चेरकी को शामिल कर एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
जिसके बाद इस कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी। पुलिस ने गया के चेरकी थाना क्षेत्र के खाप गांव निवासी स्व. आलम खान उर्फ तौहिद खान के बेटे शाहनवाज खान उर्फ मो. अली को दबोचा। वह कई कांडों में फरार चल रहा था फिलहाल वो झारखंड के हजारीबाग स्थित लोहसिघना थाना क्षेत्र में पुलिस से छिपकर रह रहा था। तभी इस बात की जानकारी गया पुलिस को मिली।
जिसके बाद उसे हजारीबाग में घेरा गया और गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए गया पुलिस हजारीबाग गई हुई थी और वहां रहकर पुलिस ने यह सफलता हासिल की। बताया जाता है कि हजारीबाग के शाह पीर बाबा के मजार पर वो आया हुआ था तभी वहां पुलिस पहुंच गयी जिसे देखकर वो भागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा।
शाहनवाज हत्या का आरोपी है। उसके खिलाफ बोधगया (चेरकी) थाने में कांड संख्या-532/18 दर्ज किया गया था। जिसके बाद से ही वो फरार चल रहा था। अनुसंधान प्रांरभ किया गया था, अनुसंधान के क्रम में पकड़ाये अभियुक्त शहनवॉज खान उर्फ मो अली की संलिप्तता उक्त कांड में पायी गई थी, जो गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था।