PM Modi Visit in Bihar: पूर्णिया एयरपोर्ट से शुरू होगी उड़ान, पीएम मोदी कल देंगे कई विकास परियोजनाओं की सौगात BPSC Exam 2025: BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, करंट अफेयर्स ने बढ़ाई मुश्किलें Bihar News: नेपाल के विरोध प्रदर्शन का बिहार पर गहरा असर, इस शहर को सबसे अधिक नुकसान प्रति घंटे इतने KM की रफ़्तार से चलेगी Patna Metro, शुरुआत में वॉकी-टॉकी के जरिए ही होगा संचालन Bihar News: तेजस्वी यादव ने GMCH की बदहाली पर सरकार को घेरा, रिपोर्टर बनकर अस्पताल की दिखाई हकीकत Bihar News: बिहार के कॉलेज में चोरी करता एक शख्स धराया, 4 पंखों के साथ 2 चोर फरार होने में कामयाब.. Bihar Crime News: 11 लोगों ने मिलकर किया प्रेमी युगल की हत्या, CCTV फुटेज में सच्चाई उजागर T20I में भारत के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 की लिस्ट में हिटमैन सबसे ऊपर Bihar News: बिहार में तीन देशों की पहचान पत्रों के साथ शख्स गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा है तार Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी
13-Jun-2023 08:17 PM
By AJIT
JEHANABAD: एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विवाह के प्रति लोगों की सोच बदलने और अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहित की बात करते हैं। प्रेमी जोड़े को अंतरजातीय विवाह के लिए प्रोत्साहन राशि के तौर पर आर्थिक सहायक प्रदान की जाती है। वही जहानाबाद में एक लड़की को अंतरजातीय विवाह करना भारी पड़ गया। लड़की ने महादलित समुदाय के युवक से लव मैरिज किया जो उसके भाई को नागवार गुजरा। बहन के इस कदम को वह बर्दाश्त नहीं कर सका और अपने दलित बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पटना के मसौढ़ी मेहंदीपुर गांव के पास की है। इस घटना से पीड़िता काफी सदमें में है।
मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के लालसे बिगहा निवासी अरुण कुमार अपनी पत्नी भोजपुर जिले के कृष्णा गढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार की रहने वाली कविता कुमारी और अपने परिवार के साथ पटना जा रहा था। तभी कविता का भाई उसका पीछा करते हुए मसौढ़ी के पास मेहंदीपुर के पास गाड़ी रोकवा कर परिजनों के साथ गाली-गलौज करने लगा और अपने बहनोई अरुण कुमार को माथे में गोली मार दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते इससे पहले कविता का भाई मौके से भागने में सफल रहा।
परिजन घायल हालत में अरुण को लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से कविता काफी सदमें में है और अपने भाई को कोस रही है। उसका कहना है कि 2018 में उसने अरुण के साथ प्रेम विवाह किया था और 2021 में कोर्ट मैरिज कर लिया था। दोनों ने अ॑तरजातीय शादी की जिससे उनका परिवार नाराज चल रहा था। मेरा भाई भी इससे काफी गुस्से में था। आज उसने पति अरुण की गोली मारकर हत्या कर दी।
कविता ने बताया कि वो सोनार जाति से आती है और पति महादलित रविदास परिवार से आते थे। यह शादी मायके वालों को मंजूर नहीं था। मायके वालों के विरुद्ध जाकर कविता ने अरुण से शादी की थी। आज अरुण की हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से कविता काफी सदमें में है उसके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है। वही मृतक अरुण के परिजनों के बीच भी कोहराम मचा हुआ है।