K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव मौसी की बेटी से एकतरफा प्यार करने वाले सनकी ने बीच सड़क पर मचाया तांडव, विरोध करने पर चलाई बहन के ऊपर गोली हाजीपुर में बोले विजय सिन्हा..जिस दिन तेजस्वी अपने पिता लालू की राह को छोड़ देगा, उसी दिन देश से आतंकवाद का सफाया हो जाएगा Bihar Crime News: अंशु हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल
11-May-2022 02:51 PM
By
SAHARSA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है। जहां कोर्ट में पेशी के दौरान पूर्व प्रमुख बिनोद चौरसिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी फरार हो गया। वहीं पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों की मदद से पटेल मैदान के पास भाग रहे आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया गया है। भागने के दौरान हत्याकांड का आरोपी जख्मी हो गया।
आरोपी को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाग रहे आरोपी का नाम नीतीश शर्मा बताया जा रहा है। जो बिहरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बताया जाता है कि नीतीश पूर्व प्रमुख हत्याकांड का आरोपी है। दरअसल, साल 2019 के नवंबर महीने में जिले के सत्तारकटैया प्रखंड के पूर्व प्रमुख बिनोद चौरसिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी हत्याकांड मामले का मुख्य नीतीश शर्मा कुमार जेल में बन्द है।
आपको बता दें कि उसे आज पेशी के लिए सहरसा कोर्ट लाया गया था। जहां पेशी के दौरान हत्याकांड का आरोपी नीतीश शर्मा मौका देखकर फरार हो गया। लेकिन वो भागने में कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस की तत्परता से कोर्ट के कुछ ही दूरी पर पटेल मैदान के पास भाग रहे हत्याकांड का आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया गया।