ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar government: बिहार में अब जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान, जानिए अब कहां बनेंगे। India Pakistan: वायु युद्ध इतिहासकार टॉम कूपर ने खोली पाक की पोल, बताया क्यों सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाने लगा था यह बेगैरत मुल्क BJP Tiranga Yatra: आज से BJP की राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा शुरू, सेना की वीरता का जश्न Bihar: खनन माफियाओं का वन विभाग की टीम पर हमला, रेंजर समेत 7 जख्मी Bihar weather forecast: बिहार में उमस भरी गर्मी का कहर जारी, दक्षिण बिहार में लोगों की बढ़ी परेशानी; तीन जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट BLF: बलूचिस्तान ने मांगी भारत से मदद, पाकिस्तान के खिलाफ जारी जंग करना चाहते हैं और तेज Ceasefire Violation: जारी है पाकिस्तान की नापाक हरकतें, इन तीन राज्यों में फिर ड्रोन से हमले की कोशिश MADHUBANI: मधुबनी में प्रेम विवाह बना जानलेवा, लड़की के परिवार ने लड़के के पिता की कर दी हत्या BIHAR: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, 13 साल का बच्चे और वेटर को लगी गोली SAHARSA: नाला निर्माण के विवाद को लेकर बाप-बेटे की पिटाई, इलाज के दौरान युवक की मौत

कोचिंग से वापस लौट रही लड़की का रास्ता रोक छेड़खानी, विरोध करने पर परिजनों को लाठी–डंडे से पीटकर किया घायल

कोचिंग से वापस लौट रही लड़की का रास्ता रोक छेड़खानी, विरोध करने पर परिजनों को लाठी–डंडे से पीटकर किया घायल

24-Aug-2023 11:52 AM

By First Bihar

ARA : बिहार के भोजपुर से एक दिल - दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां  छेड़खानी का विरोध करने पर पति–पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की लाठी–डंडे और धारदार हथियार मारकर जख्मी कर दिया। इससे सभी बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत नवादा बेन गांव निवासी पति पत्नी, बेटी एवं बेटा पर छेड़खानी का विरोध करने पर लाठी–डंडे और धारदार हथियार मारकर जख्मी कर दिया। लड़की ने बताया कि वह आठवीं क्लास में पढ़ती हैं और गांव में ही स्थित कोचिंग में पढ़ने जाती है। जब भी वह कोचिंग पढ़ने जाती है तो रास्ते में उक्त लड़का उस पर अक्सर बदतमीजी करते थे।


लड़की ने बताया कि,  जब वह कोचिंग से वापस घर लौट रही थी। तभी उक्त लड़का उस पर टोनबाजी करने लगा। इसके बाद वह उसे गंदी-गंदी गाली देने लगा। जब उसने उसे मना किया तो उसने उसके साथ गए गलत हरकत करने की कोशिश करते हुए उसके हाथ पकड़ लिया। किसी भी तरीके से वहां से भागकर अपने घर पहुंची और इसकी शिकायत अपने परिजनों से की।


जिसके बाद लड़की के परिजन लड़के को समझाने गए तो उक्त युवक ने सभी लोगों की पिटाई कर दी। इस दौरान बड़े पापा जब बीच बचाव करने पहुंचे तो उनको फसूली से मारकर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। जिससे सभी जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।


वहीं, दूसरी ओर लड़की ने अपने पड़ोसी के ही शहादत हुसैन नामक युवक पर उससे छेड़खानी करने व विरोध करने पर उसके मां बाप को डंडा से एवं अपने बड़े पापा को फरसा से मार कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।