Bihar News: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पहुंचीं गयाजी, विष्णुपद मंदिर में मां सुषमा स्वराज का किया पिंडदान Bihar News: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पहुंचीं गयाजी, विष्णुपद मंदिर में मां सुषमा स्वराज का किया पिंडदान Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं बिहार में बकरी के लिए चली गोली, युवक की मौत, सौतेले भाई ने दिया घटना को अंजाम हम नहीं सुधरेंगे, राहुल-तेजस्वी ने खाई कसम, एक बार फिर प्रधानमंत्री और उनके माता जी का किया अपमान: नित्यानंद Maha Yagya: श्री विद्या दस कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का पहला दिन संपन्न, विजयवाड़ा में भव्य आयोजन Maha Yagya: श्री विद्या दस कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का पहला दिन संपन्न, विजयवाड़ा में भव्य आयोजन नरपतगंज से अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ, सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने दिखाई हरी झंडी BPSC : BPSC 71वीं PT परीक्षा कल, भूल कर भी न करें यह काम; जान लीजिए आयोग का नया रूल
28-Jun-2024 02:38 PM
By First Bihar
EAST CHAMPARAN: एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लड़कियों को शिक्षित करने को लेकर कई योजनाएं चला रही है। वही पूर्वी चम्पारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के पंडितपुर स्थित एक कोचिंग सेंटर में 8 की संख्या में पहुंचे स्थानीय मनचलों ने जमकर उत्पात मचाया। कोचिंग में पढ़ रही दलित और महादलित परिवार की दर्जनों लड़कियों के साथ छेड़खानी की और जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो बेरहमी से पिटाई कर दी।
जिसमें आधा दर्जन से अधिक लड़कियां घायल हो गई। सभी घायल लड़कियों का इलाज सीएचसी पहाड़पुर में चल रहा है। पीड़ित छात्रों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। वही छेड़खानी का विरोध करने पर अब गांव के ही कई युवक बार-बार उन्हें परेशान कर रहे हैं। वही कोचिंग संचालक ने बताया की गांव के मनचले आए दिन लड़कियों के साथ छेड़खानी करते हैं और जब इसका विरोध छात्रा करती हैं तब पिटाई की जाती है।
विश्वनाथ यादव के बेटे पर छेड़खानी का आरोप ग्रामीण लगा रहे हैं। मनचलों पर छेड़खानी और मारपीट का मामला पहाड़पुर थाने में दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस ने मनचलों को संरक्षण देने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। वही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।