लुधियाना में सीतामढ़ी की बेटी की दर्दनाक मौत, शादी के दबाव में आकर केमिकल टैंक में कूदकर दी जान सीतामढ़ी में एटीएम बदलकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन साइबर फ्रॉड गिरफ्तार चुनाव से पूर्व मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई: मुखिया पति कमरुद्दीन मियां के घर से हथियार और लग्जरी गाड़ियां बरामद Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, तीन नए थानाध्यक्षों की हुई तैनाती; दो लाइन हाजिर Bihar News: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पहुंचीं गयाजी, विष्णुपद मंदिर में मां सुषमा स्वराज का किया पिंडदान Bihar News: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पहुंचीं गयाजी, विष्णुपद मंदिर में मां सुषमा स्वराज का किया पिंडदान Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं बिहार में बकरी के लिए चली गोली, युवक की मौत, सौतेले भाई ने दिया घटना को अंजाम हम नहीं सुधरेंगे, राहुल-तेजस्वी ने खाई कसम, एक बार फिर प्रधानमंत्री और उनके माता जी का किया अपमान: नित्यानंद
06-May-2024 02:56 PM
By First Bihar
PATNA : पटना सिटी में पति-पत्नी और वो का मामला सामना आया है। शादी के 19 साल बाद एक व्यक्ति को एक लड़की से प्यार हो गया। चश्मे की दुकान में अक्सर वह लड़की आती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया। इस बात की जानकारी जब पत्नी को लगी तब वो पति का विरोध करने लगी। एक दिन पति ने प्रेमिका को पाने के लिए पत्नी और बेटी पर चाकू से जानलेवा हमला भी कर दिया।
मां-बेटी को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना मेहंदीगंज थानाक्षेत्र के मंसाराम अखाड़ा की है। बताया जाता है कि 40 वर्षीय संजय पटना के कोरिया टोली का रहने वाला है। उसका ससुराल पटना सिटी के मंसाराम अखाड़ा में है। जहां की रहने वाली 35 वर्षीय रंजू के साथ 19 साल पहले संजय की शादी हुई थी। संजय और रंजू की दो बेटियां हैं। एक 17 साल की सृष्टि रानी तो दूसरी 12 वर्षीया लाडो कुमारी है।
मिली जानकारी के अनुसार पटना में संजय की चश्मे की दुकान है जहां एक लड़की चश्मे बनवाने के लिए आई थी। इसी दौरान संजय से उसकी आंखे चार हो गयी। फिर किसी न किसी बहाने यह लड़की संजय से मिलने चश्मे की दुकान पर आने लगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें खा ली। लेकिन दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी पत्नी रंजू को हो गयी। वह अक्सर इसका विरोध करती थी। पति संजय को बार-बार समझाने की कोशिश करती थी। लेकिन संजय मानने को तैयार नहीं था।
जिससे गुस्सा होकर वह दोनों बेटियों को लेकर मायके चली गयी। मायके जाने के बाद रंजू इस मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया। मामला सिविल कोर्ट से हाईकोर्ट तक पहुंच गया। रंजू न्यायालय से न्याय की गुहार लगा ही रही थी कि उधर संजय अपनी प्रेमिका से मिलना-जुलना शुरू कर दिया। तभी एक दिन पत्नी को इस बात की जानकारी हुई तो वह मायके से ससुराल पहुंची और पति के अवैध संबंध का विरोध करने लगी। लेकिन पत्नी का समझाना संजय को नागवार गुजर गया।
ऐसे में गुस्साए पति ने चाकू निकाली और पत्नी और छोटी बेटी पर हमला कर दिया और फिर मौके से फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मेहंदीगंज थाने की पुलिस ने सबसे पहले घायल मां-बेटी को अस्पताल में एडमिट कराया। जहां दोनों का इलाज शुरू किया गया। वही आरोपी पति संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।