Bihar News: पटना के बिहटा में सड़क हादसे के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग, पुलिस पर पथराव Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti: "एक बिहारी पूरे पाकिस्तान पर भारी", कौन हैं पाक को बुरी तरह धूल चटाने वाले अवधेश कुमार भारती? Aditya Vats Bihar Success Story: आईआईटी बीएचयू से पढ़ाई के बाद बिहार के लाल आदित्य वत्स को अमेरिका की कंपनी से मिला 68 लाख का पैकेज Cyber Attacks On India: पिछले कुछ दिनों में भारत पर 15 लाख साइबर हमले, पाकिस्तान के अलावा इन देशों के हैकर्स शामिल Patna News: पथ निर्माण विभाग को सौंपी जाएगी पटना की 11 सड़कें, नेहरूपथ काटने पर भी लगी रोक Bihar Health Card: बिहार बना बच्चों का हेल्थ कार्ड बनाने में देश का दूसरा सबसे सफल राज्य, मिलेगा मुफ्त इलाज और दवा Bihar News: इस जिले के 60 राजस्व कर्मचारी हुए सस्पेंड, DM ने आखिर क्यों लिया इतना बड़ा एक्शन? Patna Sand Ghats E-auction: 5 साल के लिए पटना के 148 घाटों की होगी ई-नीलामी, अवैध खनन पर लगेगा लगाम Vikram misri: विदेश सचिव विक्रम मिसरी को सोशल मीडिया पर निशाना, समर्थन में उतरे IAS और IPS अफसर Birth certificate: बिहार में अब जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान, जानिए अब कहां बनेंगे।
23-Aug-2023 03:42 PM
By First Bihar
GAYA: पूरे भारतवासियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग शुरू करेगा। इसे लेकर देश भर में पूजा-पाठ और दुआएं की जा रही हैं। चंद्रयान-3 का सफल लैंडिंग हो इसकी कामना लोग भगवान से कर रहे हैं। वही चंद्रयान-3 की टीम में बिहार के गया जिले के रहने वाले इसरो वैज्ञानिक सुधांशू कुमार के घर पर भी पूजा-पाठ चल रहा है। सुधांशू की मां इंदू देवी सुबह से ही पूजा-पाठ में लगी है।
वह चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की कामना भगवान भोले शंकर से कर रही है। उन्हें पूरा विश्वास है कि बेटे की मेहनत रंग लाएगी। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग जरूर होगी। सुधांशू के पूरे परिवार की नजर टीवी और मोबाइल पर टिकी हुई है। इसे लेकर सुधांशू का पूरा परिवार काफी उत्सुक है उन्हें भी पूरा विश्वास है कि सुधांशू की पूरी टीम को सफलता जरूर मिलेगी। इसके लिए सभी भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।
बता दें कि सुधांशू 2019 में NCB फरीदाबाद में प्रोजेक्ट इंजीनयर के पद पर चयनित हुए थे। सालभर तक वहां काम करने के बाद नौकरी छोड़ दी और आईआईटी रुड़की से एमटेक करने के बाद इसरो की परीक्षा दी। जिसके बाद इसरो में वैज्ञानिक के तौर पर सुधांशु का चयन हुआ। चंद्रयान-3 में बेस बनाने वाली टीम में वैज्ञानिक सुधांशू को शामिल किया गया। अब पूरे परिवार की नजर चंद्रयान 3 के सफल लैंडिग पर टिकी हुई है।