ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा

BPSC अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर : 69वीं PT एग्जाम में बढ़ी सीटों की संख्या, अब इतने पदों पर होगी बहाली

BPSC अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर : 69वीं PT एग्जाम में बढ़ी सीटों की संख्या, अब इतने पदों पर होगी बहाली

29-Aug-2023 07:38 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए यह काफी काम की खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने 69 वीं संयुक्त सेवा परीक्षा में पदों की संख्या बढ़कर 475 कर दी है। इसबार खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के तहत आपूर्ति निरीक्षक पदाधिकारी के 33 पद जोड़े गए हैं। इसकी जानकारी आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है। इसके पहले पदों की संख्या 442 थी। बीपीएससी 69वीं प्रारम्भिक परीक्षा 30 सितंबर को होनी है। इसके लिए आवेदन लिए जा चुके हैं। दो लाख 74 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।


बिहार लोक सेवा आयोग ने हाल में 69वीं संयुक्त सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में मार्किंग पैटर्न में बदलाव को लेकर सूचना दी थी। अब परीक्षा में तीन प्रश्नों के गलत उत्तर देने पर एक सही उत्तर का अंक कट जाएगा। पहले चार गलत उत्तर देने पर एक सही उत्तर का अंक काटा जाता था। बीपीएससी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की शैली को अपनाया है। वहीं अब पांच के बदले चार ही विकल्प दिए जाएंगे। यह जानकारी आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने ट्वीट कर दी थी।


बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि बीपीएससी एकीकृत 69वीं में नेगेटिव मार्किंग तो होगी। लेकिन इसमें चार उत्तर विकल्प ही होंगे। इससे E ऑप्शन को हटा दिया गया है। इसके साथ ही इस बार 1/3 नेगेटिव मार्किंग होगा। यह पहली ऐसी परीक्षा होगी जिसमें समान प्रकृति के कई परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा एक साथ ली जाएगी।


मालूम हो कि, 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी, बालविकास परियोजना पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी शामिल हैं।जिसमें पीटी की परीक्षा 30 सितंबर को, मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर को किया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू 9 दिसंबर से लेकर 16 दिसंबर के बीच होगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को स्नातक पास होना अनिवार्य है।


आपको बताते चलें कि,बिहार लोक सेवा आयोग ने दो सारणी में पदों का विवरण दिया गया है। पहली सारणी में 235 पद हैं। जिनमें महिलाओं के लिए आरक्षित रिक्तियों की संख्या 73 है।दूसरी सारणी में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष और पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी कर कुल 111 पद हैं। जिसमें से 29 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कुल मिलाकर 346 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।