ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के 39 पदाधिकारियों और कर्मियों की सैलरी रोकने का आदेश, छोटी सी लापरवाही पड़ गई भारी; जानिए.. Bihar News: बिहार के 39 पदाधिकारियों और कर्मियों की सैलरी रोकने का आदेश, छोटी सी लापरवाही पड़ गई भारी; जानिए.. Bihar News: BPSC से चय़नित परियोजना प्रबंधकों ने उद्योग मंत्री से की मुलाकात, नीतीश मिश्रा बोले- औद्योगिक विकास में सभी मजबूत स्तंभ की भूमिका निभाएंगे Crime News: 50 साल की महिला ने पति को दी सजा-ए-मौत, 23 साल के बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 टुकड़े कर ठिकाने लगा दिया Crime News: 50 साल की महिला ने पति को दी सजा-ए-मौत, 23 साल के बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 टुकड़े कर ठिकाने लगा दिया Bihar News: बिहार में फिल्म शूटिंग पर ग्रहण! 32 डीएम ने नहीं बताया स्पॉट; बड़ी लापरवाही उजागर Success Story: बिहार की ज्ञानी कुमारी को गूगल में मिली लाखों की जॉब, जानिए... कैसे मिली सफलता? Indian Army School: अपने बच्चों को बनाना चाहते हैं सेना में अफसर? इस स्कूल से बेहतर नहीं है कोई और विकल्प Bihar News: जांच रिपोर्ट के बाद वेतन की होगी वसूली...SP ने RTI से दी जानकारी, सिपाहियों के संघ के 'नेता' का फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट लगाकर फरार रहने का हुआ था खुलासा Indian Army School: NDA में सफलता का मंत्र है सैनिक स्कूल! जानिए कैसे होता है बच्चों का ट्रांसफॉर्मेशन

BJP का नीतीश पर हमला, कहा- हमसे पहले RJD के साथ भी तीन बार ले चुकें हैं शपथ

BJP का नीतीश पर हमला, कहा- हमसे पहले RJD के साथ भी तीन बार ले चुकें हैं शपथ

15-Oct-2022 12:30 PM

By

PATNA : बिहार में जबसे भाजपा और जदयू का गठबंधन टुटा है तबसे ये दोनों पार्टियां कोई भी मौका नहीं छोड़ रही जिसमें ये दोनों एक दूसरे हर हमलावर नहीं हुए हो। ऐसे में जब कल यानि बीते शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर हमला बोला तो अब अगले दिन भाजपा ने भी इसका बखूबी अंदाज में जबाव दिया है। 




भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश की आदतों पर तंज करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार पलटीमार मुख्यमंत्री हैं। संजय जायसवाल ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि पलटी मारकर आठवीं बार मुख्यमंत्री बने माननीय नीतीश कुमार जी ने पांचवी बार यह शपथ लिया है कि जब तक वह जीवित रहेंगे तब तक भाजपा में नहीं जाएंगे। ऐसी शपथ तीन बार वह राजद के लिए भी ले चुके हैं।




दरअसल, इससे पहले कल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा था कि पहले हम भाजपा के साथ थे, लेकिन अब हम उनसे अलग हो गए हैं। इस बार जब तक वह जीवित हैं, तब तक वह भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को याद करते हुए कहा कि जब भाजपा में वो लोग थे तबतक सबकुछ सही था, उन्होंने मेरे ऊपर भरोसा किया और केंद्र सरकार में मंत्री बनाया।  1998 में अटल जी ने अपनी सरकार में हमें मंत्री बनाया। तीन विभागों के दायित्वों को हमने संभाला। उस समय ढंग से काम होता था। अब के लोग किसी की बात नहीं सुनते हैं।




बहरहाल, अब देखना यह है कि भाजपा के तरफ से नीतीश के ऊपर किये गए हमले का जवाब किस तरह से देती है और क्या भाजपा द्वारा कही गई बात सच होता है या फिर भाजपा की यह बात बिल्कुल झूठ होती है।