Pawan Kalyan: पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले नेताओं पर भड़के पवन कल्याण, कहा “उस देश से इतना ही प्यार है तो यहां क्यों हो?” Bihar News: सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार ने दी मदद, आश्रितों को मिले 100 करोड़ Bihar News: सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार ने दी मदद, आश्रितों को मिले 100 करोड़ ऋतुराज सिन्हा ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा..जब देश को उनकी जरूरत होती है, तब सशरीर वो गायब हो जाते हैं परशुराम जयंती पर छातापुर में भव्य ब्राह्मण सम्मेलन कल, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कार्यक्रम में आने का दिया निमंत्रण Bihar Land News: एक क्लिक पर मिलेगी भू-अर्जन से जुड़ी हर जानकारी, मंत्री ने लॉन्च किया MIS पोर्टल Bihar Land News: एक क्लिक पर मिलेगी भू-अर्जन से जुड़ी हर जानकारी, मंत्री ने लॉन्च किया MIS पोर्टल Pahalgam Terror Attack: भारत के खिलाफ पाकिस्तान की कोई मदद नहीं करेगा तुर्की, भिखारियों की आखिरी उम्मीद भी टूटी Bihar Crime News: किडनैप किराना कारोबारी को पुलिस ने किया बरामद, बदमाशों ने मांगी थी 50 लाख की फिरौती कई वर्षों से फरार 20 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी शिवनाथ पासवान गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
19-Apr-2024 02:27 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD : जहानाबाद में शुक्रवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था और सुबह चार बजे दौड़ने के लिए घर से निकला था। कुछ ही देर बाद सड़क किनारे से उसका शव बरामद किया गया है। यह घटना परसबीघा थानाक्षेत्र के सिकरिया गांव के समीप की है।
जानकारी के मुताबिक, बेलदारी बीघा गांव निवासी विपिन कुमार का बेटा सूरज कुमार पुलिस बहाली के लिए हर दिन दौड़ लगाने सुबह-सुबह घर से निकल जाता था। शुक्रवार की सुबह भी लगभग 4:00 बजे वह अपने घर से निकला था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब सूरज वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
इसी दौरान सड़क किनारे सूरज का शव देखकर लोग दंग रह गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि धारदार हथियार से सूरज की हत्या की गई है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जहानाबाद-सकुराबाद सड़क मार्ग को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की।
मौके पर पहुंचे सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। एसडीपीओ ने बताया कि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि मौत की वजह क्या है।