ब्रेकिंग न्यूज़

Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा Bihar Crime News: बिहार में संपत्ति के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू से गोदा Bihar Crime News: बिहार में संपत्ति के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू से गोदा

बिहार: वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, छत पर खड़ी लड़की को लगी गोली

बिहार: वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, छत पर खड़ी लड़की को लगी गोली

29-Mar-2024 09:04 PM

By RAJKUMAR

NALANDA: नालंदा में आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ अंधाधुंध फायरिंग में एक लड़की को गोली लग गई। गोलीबारी के दौरान लड़की अपने घर की छत पर खड़ी थी, तभी एक गोली जाकर उसे लग गई। 


दरअसल, नूरासराय थाना क्षेत्र के हेगनपुरा गांव में आपसी वर्चस्व को लेकर शुक्रवार की शाम दो पक्षों के बीच गोलीवारी की घटना हुई। इस दौरान छत पर मौजूद एक लड़की के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने उसे इलाज के लिये बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया।


घायल अंजलि सिन्हा के परिवार वालों ने बताया कि गांव के गुड्डू पासवान और सोनू पासवान में पूर्व से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की शाम दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद शोर सुनकर गांव के लोग अपने अपने छत के ऊपर पहुंचे। इसी दौरान गोलीबारी शुरू हो गई और एक गोली अंजलि के पैर में लग गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही नूरासराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।