TCH एदुसर्व ने किया ऐलान: BPSC TRE-4.0, CTET और STET के लिए नए बैच की शुरुआत, सीमित सीटें, जल्द कराए नामांकन गोपालगंज से बड़ी खबर: नहाने के दौरान गंडक नदी में डूबे 3 बच्चे, तलाश जारी Bihar Co Suspend: 'मंत्री' को गलत जानकारी देना CO को पड़ा महंगा, दो अधिकारी सस्पेंड CHAPRA: शहीद इम्तियाज को श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे VIP के प्रतिनिधिमंडल, परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद का दिया भरोसा BIHAR: जहानाबाद जेल में तैनात महिला सिपाही ने की आत्महत्या, कटिहार की रहने वाली थी शिवानी, एक महीने में यह तीसरी घटना Bihar News: 30 मई को बिहार दौरे पर नरेंद्र मोदी, इस एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन; सासाराम में बड़ी जनसभा में होंगे शामिल Bihar News: अब गांव-गांव पहुंचेगी बैंकिंग सेवा, बिहार सरकार खोलेगी 144 नई शाखाएं; होगा रोजगार का श्रृजन BIHAR: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शहीद इम्तियाज को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान को किया नमन Life Style: गर्मी में सेहत का असली साथी है बेल का शरबत, ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान Punganur cow: दुनिया की सबसे छोटी पुंगनूर गाय की खूबियाँ सुनकर उड़ जाएंगे होश, ऋषि-मुनि भी इस गाय को पालते थे!
02-Apr-2023 08:49 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान जाने की खबर निकल कर सामने न आती हो। इस कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसों में ड्यूटी से घर लौट रहे होमगॉर्ड जवान की मौत हो गई।
दरअसल, बेगूसराय में चैती दुर्गा पूजा मेला ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार होमगार्ड जवान को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मुफसिल थाना क्षेत्र के जिनेदपुर के पास का बताया जा रहा है। मृतक होमगार्ड की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के कटरमाला वार्ड 6 निवासी 55 वर्षीय चंद्रचूर सिंह के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि, होमगार्ड जवान चंद्रचूर सिंह वर्तमान में मुफस्सिल थाना में पदस्थापित थे। फिलहाल चंद्रचूर सिंह को बरौनी के समीप राजवाड़ा में चैती दुर्गा पूजा मेला में ड्यूटी लगाई गई थी। वो दुर्गा पूजा मेला में ड्यूटी पूरा कर वह घर वापस लौट रहे थे तभी जिनेदपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने होमगार्ड जवान के हादसे की सूचना नजदीकी पुलिस को दी।
इधर,घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। घटना के सूचना पर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।