ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: चुनावी तैयारी में जुटे JDU नेता दिव्यांशु भारद्वाज, मोतिहारी में जन संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन Bihar News: चुनावी तैयारी में जुटे JDU नेता दिव्यांशु भारद्वाज, मोतिहारी में जन संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री मोदी के पूर्णिया दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, SPG ने संभाली कमान; जमीन से आसमान तक पहरा PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री मोदी के पूर्णिया दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, SPG ने संभाली कमान; जमीन से आसमान तक पहरा बेगूसराय में सम्राट चौधरी का तीखा हमला, जनसुराज को बताया ‘कुकुरमुत्ता पार्टी’ Earthquake: भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 5.8 मापी गई तीव्रता Earthquake: भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 5.8 मापी गई तीव्रता Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों के थानेदार बदले Bihar News: बिहार में सड़क हादसे में बच्चे की मौत पर बवाल, गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़ Bihar News: बिहार में सड़क हादसे में बच्चे की मौत पर बवाल, गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़

बिहार: शादी से पहले मंगेतर से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार: शादी से पहले मंगेतर से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया  गिरफ्तार

25-Apr-2022 01:10 PM

By

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां महिला थाने की पुलिस ने पत्नी से दुष्कर्म के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। तीन साल पहले शख्स ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। थाने में केस दर्ज होने के बाद आरोपी ने पीड़ित लड़की से शादी कर ली थी और दोनों पिछले तीन साल से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे और थाने में दर्ज केस को भूल गए। तीन साल के बाद महिला थाने की पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महिला के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


दरअसल, 23 अप्रैल 2019 मुजफ्फरपुर के महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी युवक को फेसबुक के जरिए दिल्ली की एक लड़की से प्यार हो गया था। लड़के के बुलाने पर लड़की दिल्ली से मुजफ्फरपुर आ गई। जिसके बाद परिवार के लोगों को बताए बिना दोनों किराए पर कमरा लेकर पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इसी बीच लड़के के घर वालों ने उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी। जिससे घबरा कर लड़का लड़की को छोड़ कर फरार हो गया था।


इसी बीच पीड़ित लड़की ने लड़के के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करा दिया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद लड़के की तय शादी टूट गई। जिसके बाद युवत ने पीड़ित लड़की से शादी कर ली। पीड़िता ने केस में सुलहनामा नहीं लगाया और केस चलता रहा। इसी बीच शनिवार को पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया।