ब्रेकिंग न्यूज़

K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव मौसी की बेटी से एकतरफा प्यार करने वाले सनकी ने बीच सड़क पर मचाया तांडव, विरोध करने पर चलाई बहन के ऊपर गोली हाजीपुर में बोले विजय सिन्हा..जिस दिन तेजस्वी अपने पिता लालू की राह को छोड़ देगा, उसी दिन देश से आतंकवाद का सफाया हो जाएगा Bihar Crime News: अंशु हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल

बिहार: पुरानी रंजिश में पूर्व मुखिया के बेटे को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

बिहार: पुरानी रंजिश में पूर्व मुखिया के बेटे को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

16-Jun-2023 06:22 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने मुखिया के बेटे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दिनदहाड़े हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना सदर थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा वार्ड संख्या 21 के रहने वाले पूर्व मुखिया दिवंगत गोपाल यादव के बेटे अमित उर्फ छोटू यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छोटू किसी काम से घर से बाहर निकला था, तभी 10 से 12 की संख्या में आए बदमाशों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में छोटू के हाथ में एक गोली जा लगी। आनन-फानन में लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। 


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने कहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। पूर्व के रंजिश में साल 2015 में उनके मुखिया पिता गोपाल यादव की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले उनके दादा की भी हत्या हो चुकी है।