Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा
28-Feb-2024 07:47 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हुए जिले के दो टॉप टेन अपराधियों में से एक को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है। पुलिस ने अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
दरअसल, साहेबगंज पुलिस दोनों अपराधियों के फरार होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को उनके रामपुर भिखनपुरा चौक में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की, तभी शातिर बदमाश विवेक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन वह ताबड़तोड़ गोली चलाता रहा। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया। जिसमें विवेक के पैर में गोली लग गई।
गोली लगने के बाद विवेक वहीं गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए साहेबगंज सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल, कई खोखा और कारतूस को भी जब्त किया है। वहीं रार हुए विक्की को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।दोनों शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर एसटीएफ ने साहेबगंज पुलिस को सौंपा था। बुधवार की सुबह दोनों अपराधियों विवेक कुमार और विक्की कुमार ने थाना के चौकीदार के साथ धक्का मुक्की की और वहां से फरार हो गए थे।