Pawan Kalyan: पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले नेताओं पर भड़के पवन कल्याण, कहा “उस देश से इतना ही प्यार है तो यहां क्यों हो?” Bihar News: सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार ने दी मदद, आश्रितों को मिले 100 करोड़ Bihar News: सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को बिहार सरकार ने दी मदद, आश्रितों को मिले 100 करोड़ ऋतुराज सिन्हा ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा..जब देश को उनकी जरूरत होती है, तब सशरीर वो गायब हो जाते हैं परशुराम जयंती पर छातापुर में भव्य ब्राह्मण सम्मेलन कल, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कार्यक्रम में आने का दिया निमंत्रण Bihar Land News: एक क्लिक पर मिलेगी भू-अर्जन से जुड़ी हर जानकारी, मंत्री ने लॉन्च किया MIS पोर्टल Bihar Land News: एक क्लिक पर मिलेगी भू-अर्जन से जुड़ी हर जानकारी, मंत्री ने लॉन्च किया MIS पोर्टल Pahalgam Terror Attack: भारत के खिलाफ पाकिस्तान की कोई मदद नहीं करेगा तुर्की, भिखारियों की आखिरी उम्मीद भी टूटी Bihar Crime News: किडनैप किराना कारोबारी को पुलिस ने किया बरामद, बदमाशों ने मांगी थी 50 लाख की फिरौती कई वर्षों से फरार 20 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी शिवनाथ पासवान गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
15-Apr-2024 11:26 AM
By Ranjan Kumar
SASARAM : सासाराम में पारिवारिक कलह में एक महिला ने अपने ही पति का गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद गंभीर रूप से घायल पति को तड़पते अवस्था छोड़कर वह फरार हो गई। घटना तिलौथू थानाक्षेत्र के उत्तर पट्टी की है।
बताया जा रहा है कि उत्तर पट्टी निवासी संजय चौधरी का उनकी पत्नी सोनी देवी के साथ अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद चलता रहता था। रविवार को भी किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बात काफी बढ़ गई और आपा खो चुकी पत्नी सोनी देवी ने धारदार हथियार से अपने पति संजय का गला रेत दिया।
आसपास के लोगों ने जब संजय की चीख-पुकार सुनी तो उसके घर पहुंचे। देखा कि संजय खून से लथपत फर्श पर छटपटा रहा है। जिसके बाद लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस बीच आरोपी पत्नी सोनी देवी घर से फरार हो गई। फिलहाल पुलिस आरोपी पत्नी को तलाश कर रही है।