Vijay Deverakonda On Pakistan: पाकिस्तान को लताड़ने से लेकर औरंगजेब को मारने तक, विजय देवरकोंडा के हालिया बयानों ने फैंस में मचाई खलबली Vikas Divyakirti on Pakistan: ‘पेट से है पाकिस्तान, कभी भी हो सकता है..’ विकास दिव्यकीर्ति ने क्यों कही यह बात? Vikas Divyakirti on Pakistan: ‘पेट से है पाकिस्तान, कभी भी हो सकता है..’ विकास दिव्यकीर्ति ने क्यों कही यह बात? Bihar News: पुलिस की गुंडागर्दी के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, नेशनल हाइवे को कर दिया जाम Khelo India Youth Games 2025: सीएम नीतीश कुमार ने 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025' की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये यह निर्देश Khelo India Youth Games 2025: सीएम नीतीश कुमार ने 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025' की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये यह निर्देश Bihar Crime News: बिहार STF और पुलिस का बड़ा एक्शन, वारदात को अंजाम देने से पहले इनामी अपराधी समेत गिरफ्त में आए 8 बदमाश Bihar Weather Update: बिहार में बहला मौसम का मिजाज, राजधानी पटना समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश Bihar Weather Update: बिहार में बहला मौसम का मिजाज, राजधानी पटना समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद एक और टेरर अटैक, आतंकवादियों ने घर में घुसकर की युवक की हत्या
27-Jul-2024 07:36 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय एक युवक ने पहले तो युवती को प्यार का झांसा देकर शादी रचाई और बाद में पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव छोड़कर से फरार हो गया है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के आलापुर मुसहरी की है।
मृतका की पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के आलापुर मुसहरी टोल निवासी मनीष कुमार का 28 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह एक फेरी वाले ने खबर दी कि दोनों पति-पत्नी के बीच मारपीट हो रही है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही घटना की खबर डायल 112 के पुलिस को दिया।
जिसके बाद पुलिस घायल विवाहिता को इलाज़ के लिए स्थानीय निजी अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पैर एवं गले में गहरे ज़ख्म के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना पाकर फुलवरिया थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और आगे की जांच पड़ताल जुट गई है।
उधर पत्नी की मौत के बाद पति फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि मृत खुशबू देवी कोलकाता की रहने वाली थी। मजदूरी करने के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और दोनो परिवार की रजामंदी पर शादी हुई थी लेकिन जिन्दगी की बीच सफ़र में ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद खड़ा हुआ और अंजाम मौत तक पहुंच गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और फरार पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।