Bihar Politics: 'राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हो फ्रॉडिज्म का केस' गिरिराज सिंह ने क्यों की यह मांग? Bihar Politics: 'राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हो फ्रॉडिज्म का केस' गिरिराज सिंह ने क्यों की यह मांग? Bihar News: ऑनलाइन ऑर्डर में निकला रद्दी कागज, डिलीवरी ब्वॉय को छात्रों ने बनाया बंधक Bihar Assembly Elections 2025: इस दिन आपको भी घर से निकलना है बाहर तो ध्यान दें, बदल दिए गया शहर का ट्रैफिक रुल; पढ़िए पूरी खबर BIHAR ELECTION :JDU विधायक पर बगावत, कार्यकर्ताओं ने मंत्री के सामने उठाई टिकट काटने की मांग; क्या नीतीश कुमार पूरी करेंगे मांग BIHAR POLICE : विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस अलर्ट, वाहन चेकिंग में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार Vice President of India: सीपी राधाकृष्णन ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, लंबे समय के बाद सामने आए धनखड़ BIHAR NEWS : पटना-बख्तियारपुर NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, परिजनों ने किया सड़क जाम Corruption in Bihar : नोट जलाने वाले RWD इंजीनियर विनोद राय पर आय से अधिक संपत्ति का केस, करोड़ों की संपत्ति और नोट बरामद Bihar Assembly Elections 2025: क्या मुस्लिम वोट बैंक पर अब भी RJD का है वर्चस्व? आंकड़े बताते हैं सच; जानिए...
12-Aug-2024 04:46 PM
By First Bihar
BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में मोबाइल चलाने से मना करने पर एक महिला ने अपनी जान दे दी। महिला की सास ने उसे मोबाइल चलाने पर टोका तो उसे सास की बात नगवार गुजरी और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। इस घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतक महिला की शादी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुहड़ी गांव निवासी सन्नी अब्राहम से पिछले साल 23 नवंबर को बड़े ही धूमधान से हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला की सास चनपटिया अस्पताल में एएनएम के पद पर कार्यरत है। ड्यूटी पर जाने से पहले सास ने देखा कि बहू मोबाइल चला रही थी। सास ने बहू को मोबाइल चलाने से मना किया, जिससे नाराज होकर बहू ने सुसाइड कर लिया।
मृतका के पति सन्नी अब्राहम ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह स्कूल चला गया और उसकी मां अस्पताल चली गई थी। पत्नी घर का सारा काम समाप्त कर अपने रुम में सोने चली गई थी। प्रतिदिन अपना रुम बंद कर वह अकेले में मोबाइल देख रही थी।
जब कमरे का दरवाजा को खटखटाया गया तो उधर से कोई जवाब नहीं मिला। परिवार के लोगों ने खिड़ी से झांका तो उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने उसे फंसे से उतार कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
रिपोर्ट- संतोष कुमार