Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा
26-Aug-2023 06:16 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार और हथियार बनाने के समानों के साथ 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में 6 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के हत्थे चढ़े लोगों में दो नियोजित शिक्षक भी शामिल हैं, जो एक रिटायर्ड सरकारी कर्मी के भवन में अवैध तरीके से हथियार का निर्माण कर रहे थे।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लाखों थाना क्षेत्र के 55 टोला स्थित दिल्ली जल बोर्ड के सेवानिवृत कर्मचारी परमानंद राय के घर में छापेमारी की, जहां से पुलिस ने 6 पुरुष और तीन महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 12 अर्ध निर्मित पिस्टल, 24 बैरल, एक लेथ मशीन, मिलिंग मशीन, ड्रिल मशीन, ग्राइंडर मशीन और 18 हजार रुपया के साथ कई सामानों को जब्त किया है। पुलिस ने मकान को सील कर दिया है।
बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुंगेर जिला के रहने वाले राजकुमार चौधरी और अजय कुमार चौधरी दोनों शिक्षक हैं और बेगूसराय में किराए का मकान लेकर अवैध हथियार का निर्माण कर रहे थे। दोनों शिक्षक बंगाल में भी मीनी गन फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार किया गया था और जेल से बाहर आने के बाद बेगूसराय में अवैध हथियार निर्माण के लिए मिनी गन फैक्ट्री लगा लिया था। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है इन लोगों के द्वारा किन-किन लोगों को हथियार बेचा गया है और इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।