TCH एदुसर्व ने किया ऐलान: BPSC TRE-4.0, CTET और STET के लिए नए बैच की शुरुआत, सीमित सीटें, जल्द करें नामांकन गोपालगंज से बड़ी खबर: नहाने के दौरान गंडक नदी में डूबे 3 बच्चे, तलाश जारी Bihar Co Suspend: 'मंत्री' को गलत जानकारी देना CO को पड़ा महंगा, दो अधिकारी सस्पेंड CHAPRA: शहीद इम्तियाज को श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे VIP के प्रतिनिधिमंडल, परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद का दिया भरोसा BIHAR: जहानाबाद जेल में तैनात महिला सिपाही ने की आत्महत्या, कटिहार की रहने वाली थी शिवानी, एक महीने में यह तीसरी घटना Bihar News: 30 मई को बिहार दौरे पर नरेंद्र मोदी, इस एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन; सासाराम में बड़ी जनसभा में होंगे शामिल Bihar News: अब गांव-गांव पहुंचेगी बैंकिंग सेवा, बिहार सरकार खोलेगी 144 नई शाखाएं; होगा रोजगार का श्रृजन BIHAR: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शहीद इम्तियाज को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान को किया नमन Life Style: गर्मी में सेहत का असली साथी है बेल का शरबत, ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान Punganur cow: दुनिया की सबसे छोटी पुंगनूर गाय की खूबियाँ सुनकर उड़ जाएंगे होश, ऋषि-मुनि भी इस गाय को पालते थे!
06-Apr-2023 06:15 PM
By First Bihar
KHAGARIYA: बड़ी खबर खगड़िया से है, जहां स्कूल में मिड डे मिल का खाना खाने के बाद अचानक 12 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। एक साथ 12 बच्चों के बीमार होने के बाद स्कूल प्रबंधन और बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में सभी बीमार बच्चों के इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार बच्चों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सदर प्रखंड के नवटोलिया स्थित मीडिल स्कूल की है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को रोज की तरह बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए पहुंचे थे। एक पाली की पढ़ाई खत्म होने के बाद बच्चों के बीच मिड डे मिल का भोजन परोसा गया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों को उल्टी होने लगी और वे बेहोश हो गए। इस घटना की जानकारी जैसे ही बच्चों के परिजनों को मिली, बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
बताया जा रहा है कि स्कूल में एनजीओ के माध्यम से मिड डे मील का भोजन परोसा जाता है। बच्चे जब भोजन कर रहे थे तो एक छात्रा की प्लेट में भोजन में कीड़ा पाया गया था। खाना खाने के बाद देखते ही देखते 12 बच्चे बीमार हो गए। आनन फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर, फूड प्वाइजनिंग की जानकारी मिलते ही डीएम आलोक रंजन घोष, डीईओ कृष्णमोहन ठाकुर, सिविल सर्जन अमिताभ सिन्हा ने सदर अस्पताल पहुंचकर बीमार बच्चों का हालचाल जाना। मौके पर अभिभावकों की शिकायत के बाद डीएम ने मामले को लेकर जांच के आदेश देने की बात कही है। डीएम ने कहा कि जो भी दोषी पाए जाएंगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।