Purnea News: पूर्णिया माइंडफेस्ट 2025 का हुआ आयोजन, प्रतिभा, कल्पनाशक्ति और ज्ञान का भव्य उत्सव Bihar Crime News: घर छोड़कर भागने को तैयार नहीं हुई प्रेमिका तो दे दी मौत की सजा, बॉयफ्रेंड ने जहर खिलाकर ले ली जान Bihar Crime News: तालाब से युवती का कंकाल मिलने से हड़कंप, हत्या कर शव को फेंकने की आशंका Vijay Deverakonda On Pakistan: पाकिस्तान को लताड़ने से लेकर औरंगजेब को मारने तक, विजय देवरकोंडा के हालिया बयानों ने फैंस में मचाई खलबली Vikas Divyakirti on Pakistan: ‘पेट से है पाकिस्तान, कभी भी हो सकता है..’ विकास दिव्यकीर्ति ने क्यों कही यह बात? Vikas Divyakirti on Pakistan: ‘पेट से है पाकिस्तान, कभी भी हो सकता है..’ विकास दिव्यकीर्ति ने क्यों कही यह बात? Bihar News: पुलिस की गुंडागर्दी के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, नेशनल हाइवे को कर दिया जाम Khelo India Youth Games 2025: सीएम नीतीश कुमार ने 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025' की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये यह निर्देश Khelo India Youth Games 2025: सीएम नीतीश कुमार ने 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025' की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये यह निर्देश Bihar Crime News: बिहार STF और पुलिस का बड़ा एक्शन, वारदात को अंजाम देने से पहले इनामी अपराधी समेत गिरफ्त में आए 8 बदमाश
02-Aug-2024 04:32 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार पुलिस ने ठगी के बड़े गिरोह का खुलासा किया है। हजारों किसानों और छोटे कारोबारियों को चूना लगाने वाले गिरोह के शातिर सदस्य के पास से पुलिस ने करीब चार करोड़ रुपए कैश जब्त किए हैं। इतनी बड़ी राशि को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, सीमांचल का इलाका मक्का उत्पादन के लिए भी मशहूर है। शातिर ठग किसानों और छोटे कारोबारियों को मक्का की अच्छी कीमत दिलाने के नाम पर उन्हें ठगी का शिकार बना रहे थे। पुलिस की मानें तो कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया के करीब दो हजार मक्का किसानों और मक्का के छोटे व्यापारियों को गिरोह के लोग ठगी का शिकार बना रहे थे।
पूरे मामले पर कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस गैंग को पकड़ने के लिए कटिहार पुलिस पिछले डेढ़ महीने से काम कर रही थी। पुलिस की टीम ने मुख्य आरोपी गौतम कुमार को पोठिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 3 करोड़ 77 लाख 94 हजार 450 रुपए कैश और अलग-अलग बैंक खातों के 31 लाख रुपए को भी होल्ड किया है।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार शातिर के खिलाफ दूसरे जिलों में भी ठगी और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले को देख रही है। ठगी के शिकार मक्का व्यापारियों ने बताया है कि शातिर गौतम कुमार मक्का का अधिक दाम दिलाने का झांसा देकर उन्हें ठगी का शिकार बनाया था। इसकी गिरफ्तारी से सीमानंचल के मक्का किसानों और मक्का व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल पुलिस ठगी के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।