ब्रेकिंग न्यूज़

यूट्यूबर दिवाकर सहनी और उनके परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है वीआईपी: मुकेश सहनी यूट्यूबर दिवाकर सहनी और उनके परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है वीआईपी: मुकेश सहनी Bihar News: नेपाल में आंदोलन का इस जिले के बाजार पर तगड़ा असर, अब तक ₹150-200 करोड़ का नुक़सान Bihar Job Fair: बिहार के इस जिले में 22 सितंबर को जॉब कैंप का आयोजन, वेतन 17 हजार से शुरू Bihar News: बिहार के इस जिले में धर्मांतरण का खेल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा बवाल; DM ने दिए जांच के आदेश Bihar News: बिहार के इस जिले में धर्मांतरण का खेल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा बवाल; DM ने दिए जांच के आदेश Ara News: आरा के मेडिकॉन हॉस्पिटल में हेल्थ कैंप का आयोजन, पीएम मोदी के जन्मदिन पर महिलाओं-बच्चों के स्वास्थ्य की हुई मुफ्त जांच Ara News: आरा के मेडिकॉन हॉस्पिटल में हेल्थ कैंप का आयोजन, पीएम मोदी के जन्मदिन पर महिलाओं-बच्चों के स्वास्थ्य की हुई मुफ्त जांच EVM Candidate Photo : बिहार विधानसभा चुनाव से होगी नई शुरुआत, अब ईवीएम पर दिखेंगे उम्मीदवारों के रंगीन फोटो Patna Crime News: नीरज पांडेय मर्डर केस का पटना पुलिस ने किया खुलासा, अपने ही निकले कातिल

बिहार में शीतलहर से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, IMD ने बताया कितना गिरेगा तापमान

बिहार में शीतलहर से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, IMD ने बताया कितना गिरेगा तापमान

13-Jan-2024 06:39 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में ठंड कहर बरपा रहा है। प्रदेश भीषण शीतलहर की चपेट में है। मोतिहारी में एक बच्चे की मौत के बाद ठंड को देखते हुए अलग -अलग जिलों में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 16 जनवरी तक बंद कर दिया है। वहीं, कोहरे की मार से ट्रेन और फ्लाइट सेवा बेपटरी हो गई है। ऐसे में अभी भी राज्य में न्यूनतम तापमान और नीचे गिरने के आसार हैं। अगले दो दिनों तक लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही हैं। इसे देखते हुए लोगों को ठंड से बचने और सावधान रहने की हिदायत दी गई है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गयी है।


मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक सिवान, छपरा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, बक्स,र भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में घने कोहरे के साथ मौसम शुष्क रहेगा।  पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा और जहानाबाद मैं भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।


इसके अलावा सूबे के दक्षिणी इलाके में भी अगले दो दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी कर लोगों का अलर्ट किया है। अनुमान के अनुसार इन इलाकों में अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।


मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।  शुक्रवार को गया बिहार का सबसे सर्द जिला रहा जहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। हालांकि जिले में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पाया गया।  पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और दरभंगा को छोड़कर बिहार के 38 जिलों में से अधिकांश में न्यूनतम तापमान शुक्रवार को सिंगल डिजिट में रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 10.3 डिग्री और दरभंगा का 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


उधर, मौसम की मार से फ्लाइट सेवा प्रभावित है। दिल्ली से पटना आने वाले 10 फ्लाइट्स कोहरा और पुअर विजिबिलिटी के कारण देर से पहुंचे। दो फ्लाइट्स को कैंसिल भी करना पड़ा जबकि पटना से उड़ान भरने वाले सभी मॉर्निंग फ्लाइट्स कम से कम 20 मिनट देरी से उड़े।