Bihar News: बिहार में पुलिस की बड़ी सफलता! AK-47 और कई हथियार के साथ जिंदा कारतूस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक: हार्डवेयर दुकान से कैश और कीमती सामान चोरी, सीसीटीवी में कैद BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रैलियों के लिए हेलीकॉप्टरों की बुकिंग शुरू, रोज 20 चॉपर भरेंगे उड़ान Bihar News: क्या सच में बिहार की महिला ले रहीं राजनीति में इंट्रेस्ट, इस रिपोर्ट से जानिए हकीकत; बढ़ जाएगी नीतीश -तेजस्वी की टेंशन Child Aadhaar Card Rules : बच्चों के आधार कार्ड नियम बदले: अब माता-पिता के दस्तावेज अनिवार्य, सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र से नहीं बनेगा आधार PhonePe: क्यों RBI ने PhonePe पर लगाया लाखों का जुर्माना? जानें... पूरी डिटेल ADR REPORT 2025 : राजनीतिक दल में केंद्र से लेकर प्रदेश तक..., वंशवाद की राजनीति में कौन आगे? लालू परिवार नहीं यह हैं सबसे आगे Bihar News: बिहार सरकार से 10 हजार रुपए लेकर क्या करने वाली हैं महिलाएं, जानिए पूरी सच्चाई; इस रिपोर्ट में मिलेगी पूरी जानकारी BIHAR ELECTION : चुनाव आयोग की नई पहल, जीविका दीदियां महिलाओं को वोटिंग के लिए करेंगी प्रेरित Bihar News: बिहार में यहाँ फोरलेन सड़क के लिए नए सिरे से जमीन अधिग्रहण, लंबे समय से रुका काम जल्द होगा पूरा
01-Apr-2024 05:40 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में एक बार फिर पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। बेगूसराय में लड़की वालों ने पहले तो राजस्व कर्मचारी को चाय पीने के बहाने अपने घर बुलाया और बाद में अपनी लड़की को परीक्षा दिलाने के बहाने राजस्व कर्मचारी के पास भेज दिया और थाने में बेटी को अगवा करने का मामला दर्ज करा दिया। जैसे ही इस बात की जानकारी राजस्व कर्मचारी को हुई वह लड़की के साथ थाने पहुंचा, जहां उसकी मंदिर में शादी करा दी गई।
दरअसल, छौड़ाही थाना क्षेत्र के पतला गांव निवासी श्याम नारायण महतो का बेटा रिंटू कुमार सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर प्रखंड में राजस्व कर्मचारी के पद पर तैनात है। समस्तीपुर के रहने वाले जागेश्वर प्रसाद ने अपनी बेटी के विवाह का प्रस्ताव रिंटू के घर भेजा था लेकिन रिंटू ने फिलहाल शादी नहीं करने की बात कर रिश्ता वापस लौटा दिया। इसी बीच एक महिना पहले जब रिंटू छुट्टियों पर घर आया था तभी लड़की भी अपने रिश्तेदार के घर रिंटू के गाव पहुंची थी।
लड़की के रिश्तेदारों ने राजस्व कर्मचारी रिंटू को चाय पर अपने घर बुलाया और वहां लड़की से उसकी मुलाकात कराई। इसके बाद रिंटू वापस सीतामढ़ी चला गया। इसी बीच लड़की के रिश्तेदार ने राजस्व कर्मचारी को फोन किया कि एक युवक का परीक्षा सीतामढ़ी में पड़ा है और उसके ठहरने की व्यवस्था करने को कहा गया। जिस पर राजस्व कर्मचारी मान गया और कहा कि कोई दिक्कत नहीं है भेज दीजिए, परीक्षा दिलवा देंगे।
बीते बुधवार को लड़की राजस्व कर्मचारी रिंटू के कमरे पर पहुंच गई। इसके बाद लड़की के पिता ने थाने में आवेदन दिया कि राजस्व कर्मचारी रिंटू ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने राजस्व कर्मचारी के मोबाइल पर फोन किया और लड़की को लेकर थाने पहुंचने को कहा। राजस्व कर्मचारी लड़की को लेकर समस्तीपुर पहुंच, जहां स्टेशन पर मौजूद विभूतिपुर थाने की पुलिस ने दोनों को वहां से थाने ले गई।
इसके बाद बाबा विभूतिपुर मंदिर में राजस्व कर्मचारी का पकड़ौआ विवाह करा दिया गया। राजस्व कर्मचारी के पिता का आरोप है कि उन लोगों को पुलिस ने सूचना तक नहीं दी। परिजनों ने सोची समझी साजिश के तहत उनके बेटे की शादी कराने का आरोप लगाया है। पूरे मामले में राजस्व कर्मचारी का बयान नहीं आया है हालांकि, लड़की वालों का कहना है कि लड़के के साथ शादी के लिए कोई जोर जबरदस्ती नहीं की गई है। शादी के बाद लड़की को लड़के के साथ भेज दिया गया है।