BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
08-Sep-2021 07:05 AM
By
PATNA : बिहार के नगर निकायों में काम करने वाले 30 हजार कर्मियों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। पटना सहित राज्य भर के नगर निकायों में मंगलवार से निगम कर्मी और सफाई मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। इस हड़ताल के बाद राजधानी पटना की सूरत बिगड़ गई है। पटना में हर तरफ कचरा फैला हुआ है। कचरा का उठाव नहीं होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी है। पटना में मंगलवार को हुई बारिश और सड़क पर फैले कचरे की वजह से लोगों को ज्यादा मुश्किलें उठानी पड़ रही है। पटना नगर निगम के तकरीबन 7000 कर्मी और सफाई मजदूर इस वक्त हड़ताल हैं। जिसके कारण निगम की तरफ से हर दिन किया जाने वाला डोर टू डोर कचरा उठा भी ठप हो गया है।
पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले निगम कर्मियों ने मंगलवार को प्रदर्शन भी किया। निगम के कार्यालयों का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। नगर निगम मुख्यालय मौर्या लोक में हड़ताली कर्मियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इसके अलावा पाटलिपुत्र अंचल में हड़ताल पर गए कर्मियों ने ताला लगा दिया। थोड़ी देर बाद ही ताला तो खुल गया लेकिन कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ। यहां से एक भी वाहन सफाई के लिए नहीं निकल पाया। हड़ताल की वजह से सुपर शकर मशीन यार्ड से बाहर नहीं आ पाया।
बांकीपुर और नूतन राजधानी अंचल में डोर टू डोर वाहन जरूर निकला लेकिन कचरा नहीं उठा पाया। वाहन चालक आउटसोर्स पर हैं इसीलिए वाहन तो निकला लेकिन मजदूरों ने साथ नहीं दिया। कंकड़बाग अंचल कार्यालय के यार्ड में लगे करीब 100 वाहनों के पहिये से हवा निकाल दी गयी है। कुछ वाहनों को पंक्चर भी कर दिया गया। हड़ताल के कारण कुछ वाहनों को अन्य वार्डों में रात में ही भेजा गया था लेकिन इसकी सूचना मिलते ही हड़ताली कर्मियों ने वहां भी जाकर कचरा उठाने वाले वाहन के पहिये से हवा निकाल दी। 9 जेसीबी मशीन का फ्यूज निकाल दिया गया।