Bihar News: मानसून के आने से पहले मौसम का कहर, बिहार में 12 लोगों की मौत Bihar News: राज्य में बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, न्याय की व्यवस्था अब तुरंत; खौफ में अपराधी Bihar Monsoon: मानसून का इंतजार हुआ ख़त्म, मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और भीषण बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट वैशाली में कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी, केस वापस लेने का दबाव, पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी पुल निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से 10 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, बकरी चराने के दौरान हादसा BIHAR: निषाद आरक्षण पर राजनीति तेज, VIP ने BJP पर जनता को बरगलाने का लगाया आरोप मुजफ्फरपुर में बेपटरी हुई मालगाड़ी, बाल-बाल बचा रेल कर्मी, ट्रेनों का परिचालन बाधित Bihar News: नहाने के दौरान डूबने से दो लड़कियों की मौत, दादा को खाना पहुंचाने गई थीं दोनों बच्चियां आरा में 22 जून को 'संत सम्मेलन' का आयोजन, जन जागरण सेवा कल्याण संस्थान का कार्यक्रम JDU विधायक के भांजे की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, प्रॉपर्टी के लिए छोटे भाई ने घटना को दिया था अंजाम
29-Apr-2024 12:20 PM
By First Bihar
MADHUBANI : बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ बदमाश किसी को भी अपनी गोली का निशाना बनाने में जरा भी संकोच नहीं कर रहे। ताजा मामला मधुबनी से सामने आया है। जहां अपराधियों ने मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया है। हालांकि इस हमले मे वह बाल-बाल बच गए।
दरअसल, चन्द्रडीह पंचायत के मुखिया और प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल पर रविवार की देर शाम महाराजपुर गांव के भुल्ला चौक पर बाइक सवार हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। हमलावरों ने उनके ऊपर कई राउंड फायरिंग की। हालांकि इस हमले वह बाल-बाल बच गए। उनके दोनों हाथ की अंगुली और गाल में गोली का छर्रा लगा है। स्थानीय पीएचसी में उनका इलाज किया जा रहा है। जहां उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
जानकारी अनुसार मुखिया जयप्रकाश मंडल एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद किसी दूसरी शादी में जा रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन आने के बाद वे महाराजपुर गांव के भुल्ला चौक के पास रुककर बात करने लगे। इसी दौरान तीन बाइक पर सवार पांच से सात की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने उनपर हमला कर दिया।
मुखिया के ऊपर कई राउंड फायरिंग की गई। उन्होंने चौक के बगल स्थित बिकल साह के घर ने घुसकर अपनी जान बचाई। इस दौरान उनके दोनों हाथ और बाएं गाल में छर्रा लगा है। घटना के संबंध में मुखिया का कहना है कि शराब के धंधेबाजों ने उनके ऊपर हमला किया है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मुखिया को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और मामले की छानबीन में जुट गई है।