ब्रेकिंग न्यूज़

Reliance Industries Limited: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस कंपनी के बनाए गए डायरेक्टर Bihar Politics: बिहार के दोनों डिप्टी CM डरपोक, बोलें तेजस्वी यादव ... सम्राट और सिन्हा निकम्मा और नकारा, CM नीतीश भी अचेत Bihar Politics: : बिहार के दोनों डिप्टी CM डरपोक, बोलें तेजस्वी यादव ... सम्राट और सिन्हा निकम्मा और नकारा, CM नीतीश भी अचेत BIHAR CRIME :कलयुगी साले ने चाक़ू से गोदकर जीजा को मौत के घाट उतारा, परिजनों में मातम का माहौल; जांच में जुटी पुलिस Road Accident in Bihar : तेज रफ़्तार का कहर ! मॉर्निंग वॉक पर निकले पति-पत्नी को ट्रक ने कुचला, मचा हड़कंप Bihar Teacher: BPSC TRE 3.0 पास अभ्यर्थी कर लें तैयारी, इस डेट में होगी ज्वाइनिंग, साथ रखना होगा यह डॉक्यूमेंट Bihar Government : CM नीतीश कुमार के लिए खरीदी जा रही नई गाड़ी, बम,गोली और गैस अटैक भी होगा फेल; इन्हें भी मिलेगा फायदा Bihar Electricity Bill : बिहार में सस्ती हुई बिजली, लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत; वापस होंगे पहले से लिए गए पैसे Bihar Land News : दाखिल -खारिज का आवेदन अटकाना CO और RO को पड़ गया महंगा, अब खुद के जेब से भरने होंगे रुपए INDIAN RAILWAY : दिल्ली से बिहार आने वाली ट्रेनों का रूट बदला,अब इस जगह भी होगा स्टॉपेज

बिहार: महिला का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

बिहार: महिला का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

27-Jul-2024 03:17 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चक्का ईशापुर गांव की है। 


मृतका की पहचान चक्का ईशापुर निवासी विनोद राय की 23 वर्षीय पत्नी अमृता कुमारी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह शव लटका हुआ पाया गया। मृतक महिला घर में अकेले रहती थी। अमृता का पति परदेश में मजदूरी करता है। मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमर पड़ी।


मृतका की मां विभा देवी ने अमृता के भैसुर पर गले में फंदा डालकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची है और छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।