Hindi News / news / बिहार में कोहरे का कहर! कार और पिकअप की हुई सीधी टक्कर, मौके...

बिहार में कोहरे का कहर! कार और पिकअप की हुई सीधी टक्कर, मौके पर मची अफरा-तफरी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 07, 2024, 11:22:30 AM

बिहार में कोहरे का कहर! कार और पिकअप की हुई सीधी टक्कर, मौके पर मची अफरा-तफरी

- फ़ोटो

SEOHAR: बिहार में कोहरे के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा घटना शिवहर से सामने आई है, जहां कार और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।


दरअसल, बिहार के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसे से जुड़ी खबरें लगातार सामने आ रही है। ज्यादातर घटनाएं कोहरे के कारण घटित हो रही हैं। पिपराही थाना क्षेत्र के धनकोल चौक पर आज दो गाड़ियों की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट..