1st Bihar Published by: Updated Sep 30, 2021, 8:49:03 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कई जिलों में सीओ यानी अंचल अधिकारियों के साथ-साथ बंदोबस्त पदाधिकारियों और अन्य अधिकारियों का तबादला किया है। विभाग में तबादले से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जो लिस्ट जारी की है। उसके मुताबिक कुल 37 अधिकारियों का तबादला किया गया है इसमें पटना जिले के छह अंचलाधिकारी शामिल है समस्तीपुर के 6 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है जबकि पूर्वी चंपारण के तीन अधिकारियों को दूसरे जगह ट्रांसफर किया गया है। देखिए पूरी लिस्ट...


