बिहार बदलाव यात्रा के तहत गोपालगंज के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रशांत किशोर, पहले दिन चार जनसभाओं को किया संबोधित छपरा और सीवान पहुंचे तेजस्वी यादव ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से हर संभव मदद का किया वादा BIHAR: मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, सेकेंड्री लोडिंग प्वाइंट से होगी आपूर्ति बिहार में MSP पर दलहन-तेलहन खरीद के लिए नई व्यवस्था होगी लागू, बाजार मूल्य की अनिश्चितता से किसानों को मिलेगी राहत Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान
22-Feb-2024 01:49 PM
By First Bihar
AURANGABAD: औरंगाबाद से दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज करने के नाम पर किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया है। आरोपी डॉक्टर ने पहले लड़की को नशे का इंजेक्शन दिया और उसके बाद उसके साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना कासमा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को 16 वर्षीय किशोरी की तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टरों ने छोला छाप डॉक्टर प्रदीप कुमार को लड़की का इलाज करने के लिए अपने घर बुलाया। डॉक्टर ने व्यस्तता की बात कहकर बाद में आने की बात कही। दोपहर बाद आरोपी डॉक्टर किशोरी के घर पहुंचा और वहां लड़की की जांच करने के दौरान उसकी नीयत खराब हो गई।
लड़की के परिवार वाले अपने काम में व्यस्त थे, तभी आरोपी ने लड़की को नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया और उसके बाद उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। होश में आने के बाद किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस फरार झोला छाप डॉक्टर को तलाश कर रही है।