Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव मौसी की बेटी से एकतरफा प्यार करने वाले सनकी ने बीच सड़क पर मचाया तांडव, विरोध करने पर चलाई बहन के ऊपर गोली हाजीपुर में बोले विजय सिन्हा..जिस दिन तेजस्वी अपने पिता लालू की राह को छोड़ देगा, उसी दिन देश से आतंकवाद का सफाया हो जाएगा Bihar Crime News: अंशु हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल CISCE ISC ICSE Board Result 2025: 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, इस तरह से करें चेक
03-Jun-2023 05:00 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां बदमाशों ने बीजेपी नेता के घर डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शुक्रवार की देर रात घर में घुसे नकाबपोश डकैतों ने पहले तो घर के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और उसके बाद घर में रखे कैश समेत करीब 10 लाख की संपत्ति लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रसलपुर की है।
डकैती की यह बड़ी वारदात बीजेपी नेता नेता सुनील सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के घर हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे आठ से दस की संख्या में नकाबपोश डकैत बीजेपी नेता के घर में घुस गए और परिवार के लोगों को गन प्वाइंट पर लेकर घर में जमकर लूटपाट की। दहशत फैलाने के लिए डकैतों ने इस दौरान फायरिंग भी की। करीब एक घंटे तक डकैत तांडव मचाते रहे। विरोध करने पर बीजेपी नेता और उनकी पत्नी के साथ मारपीट भी की।
लूटपाट के बाद डकैत पश्चिम दिशा की ओर भाग गए। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के बयान पर पुलिस डकैतों के गिरोह का पता लगाने की कोशिश में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। डकैती की इस बड़ी वारदात से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।